Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 को आंगनबाड़ी सम्मान
    Uncategorized

    प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 को आंगनबाड़ी सम्मान

    adminBy adminAugust 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 को आंगनबाड़ी सम्मान
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार और 32 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों को राज्य सरकार की ओर से तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, इस साल 13 महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा। हर जिले से एक महिला या किशोरी का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

    प्रदेश की पहली गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं देने वाली देहरादून की डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल और गुलदार के हमले से अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी समेत राज्य की 13 वीरांगनाओं को गुरुवार को वर्ष 2023-24 का तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा। वहीं, 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षाग्रह में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगी। राज्य की महिलाओं और किशोरियों का विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य पर तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

    खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा की प्रीति गोस्वामी, हस्तशिल्प के क्षेत्र में चमोली की नर्मदा देवी रावत, साहित्य के क्षेत्र में चंपावत की सोनिया आर्या, खेल क्षेत्र में बागेश्वर की नेहा देवली, गढ़वाली लोक गायन के क्षेत्र में देहरादून की डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल, खेल क्षेत्र में हरिद्वार की संगीता राणा, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल की सुधा पाल, खेल क्षेत्र में पौड़ी की अंकिता ध्यानी, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल, साहसिक कार्य पर रुद्रप्रयाग की विनीता देवी, सामाजिक क्षेत्र में टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल, पैरा बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन पर ऊधमसिंह नगर की मनदीप कौर, सामाजिक क्षेत्र में उत्तरकाशी की गीता गैरोला।

    इनको मिलेगा आंगनबाड़ी पुरस्कार

    अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, चंपावत से सीमा जोशी, मंजू बिष्ट, देहरादून से रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना, हरिद्वार से रश्मी शर्मा, रेशमा, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला व शोभा बौडाई, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जयाभारती देवी, उर्मिला देवी, दमयंती देवी, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी, सरोज द्विवेदी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी, पिंकी, ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी, अंजुरानी चौहान एवं उत्तरकाशी जिले से सोनू और सुषमा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version