Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तंराखंड: 1.32 लाख राशन कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर, अब मुफ्त मिलेगा एक किलो मडुवा
    Uncategorized

    उत्तंराखंड: 1.32 लाख राशन कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर, अब मुफ्त मिलेगा एक किलो मडुवा

    adminBy adminAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तंराखंड: 1.32 लाख राशन कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर, अब मुफ्त मिलेगा एक किलो मडुवा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में अंत्योदय (गुलाबी कार्ड) व प्राथमिक परिवार (सफेद कार्ड) के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से गेहूं-चावल के साथ ही निश्शुल्क मडुवा दिया जाएगा।

    प्रति माह एक किलोग्राम मोटा अनाज दिया जाएगा। इस लेकर नैनीताल जिले की सभी सस्ता गल्ला की दुकानों में आदेश जारी कर दिए गए हैं और अगस्त से ही मोटे अनाज का वितरण प्रारंभ किया जाएगा।

    खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार नैनीताल जिले में कुल 1.32 लाख कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें 1.14 लाख सफेद और करीब 17 हजार कार्ड धारकों को मोटे अनाज का वितरण किया जाएगा।

    दरअसल, अभी तक इन्हें प्रतिमाह मुफ्त गेहूं व चावल दिए जाते हैं। अधिकारियों के अनुसार गुलाबी कार्डधारकों को अब प्रतिमाह 12 किलो 300 ग्राम गेहूं दिया जाएगा। जबकि पहले 13 किलो 300 ग्राम दिया जाता था। वहीं सफेद राशन कार्डधारकों को एक किलो 900 ग्राम गेहूं प्रति यूनिट दिया जाता था। लेकिन अब सिर्फ 900 ग्राम यूनिट ही गेहूं दिया जाएगा।

    दरअसल, सरकार की ओर से मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों को गेहूं-चावल के साथ ही एक किलो मडुवा भी दिया जाएगा। लाभार्थियों के राशन में एक किलो मडुवा देने के साथ ही सरकार की ओर से गेहूं में एक किलो की कटौती कर दी गई है।

    जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि सफेद व गुलाबी कार्ड धारकों को एक किलो मडुवा भी दिया जाएगा। जबकि गुलाबी कार्डधारक को 21 किलो 700 ग्राम चावल व सफेद कार्ड धारकों को तीन किलो 100 ग्राम प्रति यूनिट चावल दिया जाता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version