Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»कांग्रेस की ‘केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा’ आज 24 जुलाई से हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ प्रारम्भ
    Uncategorized

    कांग्रेस की ‘केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा’ आज 24 जुलाई से हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ प्रारम्भ

    adminBy adminJuly 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को मायापुर के यूनियन भवन में हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में बुधवार को हरकी पैड़ी से निकलने वाली केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि केदारनाथ धाम हमारी आस्था का केंद्र है। इसके लिए बुधवार को हरकी पैड़ी से निकलने वाली रक्षा यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन प्रतिभाग करेंगे। बैठक में अरविंद शर्मा और वरुण बालियान ने कहा कि केदारनाथ पदयात्रा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगी।

    कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में माहरा ने कहा, भाजपा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। केदारनाथ धाम से शिला ले जाकर नई दिल्ली में केदारनाथ धाम मंदिर का शिलान्यास किया गया और केदारनाथ धाम मंदिर ट्रस्ट के नाम से चंदा वसूला जा रहा है। ट्रस्ट के क्यूआर कोड पर आज भी चंदा लिया जा रहा है। भाजपा और प्रदेश सरकार ने झूठ बोलकर मंदिरों की परंपराओं और मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का काम किया। इसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पदयात्रा में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री नवप्रभात, मंत्री प्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट समेत पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक समेत पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। यात्रा में लगातार साथ चलने के लिए 80 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का पंजीकरण किया गया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version