Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»Kanwar Yatra: हरिद्वार से पहले दिन 2 लाख 40 हजार शिवभक्तों ने भरा जल, भम-भम भोले के जयकारों से गूंज उठा शहर
    Uncategorized

    Kanwar Yatra: हरिद्वार से पहले दिन 2 लाख 40 हजार शिवभक्तों ने भरा जल, भम-भम भोले के जयकारों से गूंज उठा शहर

    adminBy adminJuly 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    श्रावण के महीने के पहले ही दिन हाईवे से लेकर कांवड़ पटरी पर कावंड़ यात्रियों की भीड़ एक दिन पहले की अपेक्षा दोगुनी हो गई है।  श्रावण मास के पुनीत पर्व में कांवड़ जल भरने वालों का धर्मनगरी हरिद्वार में तांता लगा रहा है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार पहले दिन कुल 2 लाख 40 हजार कांवड़ यात्रियों ने गंगा जल भरा। सांध्यकालीन आरती तक के इस आंकड़े को पुलिस और प्रशासन की गणना के अनुरूप जारी किया गया है।

    23 जुलाई यानी आज मंगलवार से 27 जुलाई तक पंचक रहेगा। इसमें बांस की खरीदारी आदि करना वर्जित है। इसके चलते अधिकांश कांवड़ यात्रियों ने पहले दिन ही गंगा जल भरकर पहले सोमवार को ही धर्मनगरी के विभिन्न शिवालियों में जलाभिषेक किया। 27 जुलाई तक पंचक लगा रहेगा, जिसके चलते 28 से प्रतिदिन करीब चार से पांच लाख यात्रियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने पहले दिन कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

    इसके चलते किसी यात्री की जनहानि नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक पहले दिन गंगा घाट के किनारे जल भरते समय एक कांवड़ यात्री के डूबने की सूचना मिली। हालांकि जल पुलिस ने उसे सुरक्षित बचा लिया और प्राथमिक चिकित्सा के बाद यात्री जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। देर शाम पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार सोमवार को हरिद्वार पहुंचे और उन्होंने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उन्होंने बैरागी कैंप, सिंहद्वार, शंकराचार्य चौक, बस अड्डा, ज्वालापुर, नीलधारा पार्किंग, रोड़ी बेलवाला, हरकी पैड़ी एवं अन्य मेला क्षेत्रों में व्यवस्था देखी। अधिकारियों के साथ वर्तमान स्थिति पर मंथन के बाद उन्होंने बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version