Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट… आज अधिकांश जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ
    Uncategorized

    उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट… आज अधिकांश जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ

    adminBy adminJuly 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट… आज अधिकांश जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने फिर जोर पकड़ लिया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से पारा भी करीब सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं, कुमाऊं में कहीं-कहीं मानसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल में भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। अगले दो दिन प्रदेश में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा का क्रम बना रहने की आशंका है।

    वहीं देहरादून में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं पर भारी बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पंतनगर में 36.1, मुक्तेश्वर में 20.5 एवं नई टिहरी में 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दून में बुधवार को दिनभर में आशारोड़ी क्षेत्र में सर्वाधिक 80 मिमी वर्षा हुई। इसके साथ ही कई स्थानों पर जलभराव भी हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, शुक्रवार को वर्षा का क्रम फिर कुछ धीमा हो सकता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version