Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 9
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»दिल्ली में निर्माण से पहले विवादों में केदारनाथ मंदिर, चारधाम महापंचायत कर रही विरोध
    Uncategorized

    दिल्ली में निर्माण से पहले विवादों में केदारनाथ मंदिर, चारधाम महापंचायत कर रही विरोध

    adminBy adminJuly 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    दिल्ली में निर्माण से पहले विवादों में केदारनाथ मंदिर, चारधाम महापंचायत कर रही विरोध
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दिल्ली के बुराड़ी इलाके में केदारनाथ धाम की तरह भव्य मंदिर बनाया जाएगा। जहां भक्तों को 12 महीने बाबा के दर्शन हो सकेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को इसका शिलान्यास कर दिया है। दिल्ली में केदारनाथ जैसा मंदिर बनने से पहले ही विरोध होने लगा है। उत्तराखंड की चारधाम महापंचायत इसका विरोध में उतर आई है। उत्तराखंड के तीर्थ पुरोहित इसका विरोध कर रहे हैं। चारधाम से जुड़े पुरोहितों का कहना है कि राजधानी दिल्ली में केदारनाथ दिल्ली धाम के नाम से मंदिर स्थापना का वो कड़ा विरोध करते हैं। उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने कहा कि इस तरह से धाम के नाम पर मंदिरों की स्थापना से उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मों की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

    महापंचायत की मांग है कि देश में इस तरह के जो भी मंदिर बन रहे हैं या बन चुके हैं उन्हें फौरन बंद किया जाना चाहिए। पुरोहित समाज ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। चार धाम तीर्थ महापंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल ने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ दिल्ली धाम के नाम से मंदिर की स्थापना की गई है। जो केदारनाथ धाम के अस्तित्व और महत्व को कम करने का प्रयास है, जिसका चार धाम महापंचायत कड़ा विरोध करती है।

    बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने इसके विरोध में पैठाणी में एक घंटे का मौन व्रत रखा। मंदिर निर्माण पर गरमाई सियासत के बीच श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट ने सफाई दी कि मंदिर का उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से कोई संबंध नहीं है। इस बीच पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली मे भगवान केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर को लेकर कांग्रेसियों की चिंता राजनीति से प्रेरित है या उन्हें सनातन या पौराणिक समझ कम है। दिल्ली अथवा कहीं भी प्रतीकात्मक मंदिर बनने से किसी भी ज्योतिर्लिंग का महत्व कम नहीं होता। पुराणों मे 12 ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख है और किसी प्रतीकात्मक मंदिर के बनने से कुछ भी बदलाव असंभव है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version