Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड उपचुनाव: गिरा मतदान प्रतिशत, मंगलौर में 68 और बदरीनाथ में सिर्फ 51 फीसदी वोटिंग
    Uncategorized

    उत्तराखंड उपचुनाव: गिरा मतदान प्रतिशत, मंगलौर में 68 और बदरीनाथ में सिर्फ 51 फीसदी वोटिंग

    adminBy adminJuly 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड उपचुनाव: गिरा मतदान प्रतिशत, मंगलौर में 68 और बदरीनाथ में सिर्फ 51 फीसदी वोटिंग
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में दो विधानसभा उपचुनावों में मतदान प्रतिशत गिर गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है। खबर लिखे जाने तक मंगलौर में 68.24 प्रतिशत और बदरीनाथ में 51.43 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को सुबह आठ बजे से दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू हुआ। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि दोनों विधानसभा में उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा है। समय से सभी ईवीएम ने काम शुरू कर दिया था।

    देर शाम तक मंगलौर विधानसभा में करीब 68 प्रतिशत और बदरीनाथ विधानसभा में करीब 51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 2022 के विधानसभा चुनाव में मंगलौर में 75.95 प्रतिशत और बदरीनाथ में 65.65 प्रतिशत मतदान हुआ था। बदरीनाथ हाईवे बंद होने की वजह से बुधवार को मतदान संपन्न होने के बाद 40 पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूम तक ईवीएम नहीं पहुंचा पाईं। चुनाव आयोग ने इन्हें पोलिंग बूथों पर ही रोक दिया है। पोलिंग पार्टियों को यहां पांच किमी पैदल चलना पड़ेगा। यह आधा हिस्सा जंगल से लगा हुआ है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि पैदल रास्ते की वजह से उन्हें यहीं रोका गया है।

    केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद अब यह विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। इस सरकार में तीसरे विधायक की मृत्यु की वजह से सीट खाली हुई है। इससे पहले बागेश्वर विधायक चंदन रामदास के निधन पर रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव हुआ था। विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद रिक्त हुई मंगलौर विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version