Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»आज और कल भारी बारिश में भीगेगा पूरा उत्तराखंड, आधे से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट
    Uncategorized

    आज और कल भारी बारिश में भीगेगा पूरा उत्तराखंड, आधे से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट

    adminBy adminJuly 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    आज और कल भारी बारिश में भीगेगा पूरा उत्तराखंड, आधे से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड वासियों खासकर पहाड़ी जिलों में रहने वालों को आज और कल यानी शनिवार और रविवार को बेहद सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अनेक जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. लोगों से इस दौरान सतर्क और सावधान रहने को कहा गया है.

    भारी बारिश की चेतावनी को तमाम जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए पहली से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी. कुमाऊं मंडल के जिन जिलों में अवकाश घोषित किया गया है, उनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले शामिल हैं. गढ़वाल मंडल के कई जिलों में भी भारी से भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसे देखते हुए पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों में पहली से बारहवीं तक तक सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को बंद रखा गया है. यहां भी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे.

    उत्तराखंड में भारी बारिश ने जन जीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है. राज्य की सभी नदियां उफान पर हैं. सतोपंथ के निकलने वाली अलकनंदा रौद्र रूप में दिखाई दे रही है. पिंडर नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है. कर्णप्रयाग में पिंडर के अलकनंदा में मिलने के बाद नदी का प्रवाह देखते ही डर लग रहा है. रामगंगा और उसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं. राज्यभर में 100 से ज्यादा मुख्य और संपर्क सड़कें बंद पड़ी हैं. शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे करीब 10 घंटे बद रहा था. बारिश की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गौमुख तपोवन ट्रेक तक क्षतिग्रस्त हो गया है. गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक गंगोत्री से गौमुख ट्रेक पर आवाजाही पर रोक लगा दी है.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version