Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हरिद्वार में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, युवकों ने बनाया हवस का शिकार, फिर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट
    Uncategorized

    हरिद्वार में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, युवकों ने बनाया हवस का शिकार, फिर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

    adminBy adminJune 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, युवकों ने बनाया हवस का शिकार, फिर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के हरिद्वार में तीन दिन पहले लापता हुई 13 साल की लड़की का शव बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि रिसर्च सेंटर के पास राजमार्ग से बरामद हुआ है जबकि मृतक की मां ने भाजपा के एक स्थानीय कार्यकर्ता और उसके सहयोगी पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को यहां बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर शांतरशाह गांव की प्रधान के पति आदित्यराज सैनी और उसके सहयोगी अमित सैनी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गयी है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजमार्ग पर किशोरी का शव मंगलवार सुबह बरामद होने के बाद शुरूआत में उसकी पहचान नहीं हो पायी जिसके बाद पुलिस ने उसे मुर्दाघर मे रखवा दिया था, बाद में किशोरी की मां ने शव की पहचान की। किशोरी की मां ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि सैनी और उनके सहयोगी अमित ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की है । तहरीर के अनुसार, 13 वर्षीय किशोरी को अमित ने अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था। शिकायत में महिला ने कहा कि 23 जून की शाम उनकी बेटी अचानक लापता हो गई और जब उन्होंने फोन किया तो अमित ने फोन उठाते हुए लड़की के अपने साथ होने की बात कही। महिला ने बताया कि थोड़ी देर बाद उनकी बेटी का फोन बंद हो गया।

    महिला के मुताबिक, जब सुबह तक लड़की वापस नहीं आई तो वह गांव की सैनी के पास पहुंची क्योंकि अमित उसके पास ही रहता है। महिला ने बताया कि सैनी ने उन पर मामले को पुलिस के पास न ले जाने के लिए दबाव बनाया और बात नहीं मानने पर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर हरिद्वार के बहादराबाद थाने में अमित सैनी व आदित्यराज सैनी के विरूद्ध भारतीय दंड सहिंत की धारा- 120बी, 363, 366, 376ए, 376डी, 302, 506 तथा 5जी/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है ।

    एसएसपी ने बताया कि 23 जून की रात किशोरी का परिचित नितिन साजिश के तहत अपने दोस्त निखिल पांचाल, तुषार उर्फ भोला व एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म की योजना बनाई। उससे संपर्क कर मिलने बुलाया। शिवगंगा विहार तिराहा से नितिन और निखिल उसे बाइक लेकर गए। तुषार उर्फ भोला व उसका दोस्त मौसम हाईवे पर मिले। दो बाइकों पर पांचों उसे बोंगला बाइपास रोड पर ले गए, जहां उन्होंने बियर पी। इसके बाद उसे हरकी पैड़ी क्षेत्र में ले गए और फिर वापस आकर रोहालकी जाने वाले रोड पर सुनसान जगह नितिन और निखिल ने दुष्कर्म किया। तुषार और मौसम दुष्कर्म करने वाले थे, तभी कुछ लोगों के आने की आहट पर भाग निकले। नितिन, निखिल उसे बाइक पर देर रात घर के पास छोड़कर भाग निकले। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

    एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता अपने प्रेमी अमित सैनी के घर पहुंची। घर पर अमित के पिता मदन पाल सैनी, मां शशि देवी, बहन रूबी सैनी भी थी। किशोरी ने उसे अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बारे में बताया तो वह भड़क गया। घर में उसे पीटा। परिजनों ने नाबालिग होने से सभी के फंसने के डर से किशोरी को पीटकर घर से भगा दिया। जाते समय सिर लोहे के गेट पर लगने से घायल हो गई। घायल होने के बाद किशोरी जब घर से जा रही थी तो अमित ने उसे रास्ते हटाने की योजना बनाई। उसका पीछा कर रास्ते में पकड़ लिया। हत्या करने के मकसद से उसे दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर पतंजलि रिसर्च इंस्टिट्यूट के सामने ले गया। अंधेरे का फायदा उठाकर रुड़की से हरिद्वार जाने वाले अज्ञात वाहन के सामने धक्का देकर अंधेरे में खड़ा रहा। उसकी मौत होने के बाद वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी अपने चचेरे भाई प्रधान पति आदित्य सैनी को भी बताई।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version