Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: भाजपा ने बदरीनाथ व मंगलौर के लिए घोषित किए प्रत्याशी, 11 जुलाई को होने हैं चुनाव
    Uncategorized

    उत्तराखंड: भाजपा ने बदरीनाथ व मंगलौर के लिए घोषित किए प्रत्याशी, 11 जुलाई को होने हैं चुनाव

    adminBy adminJune 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: भाजपा ने बदरीनाथ व मंगलौर के लिए घोषित किए प्रत्याशी, 11 जुलाई को होने हैं चुनाव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भाजपा ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बदरीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था। भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसी दौरान यह माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें मंगलौर विस सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

    बद्रीनाथ सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी घोषित कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। बता दें कि आज गुरुवार को चमोली के ज़िला भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी,जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री भाजपा अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत,विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी,विजय कपरूवाण,सहित भाजपा के कई बड़े नेता पहुँचे थे,जहाँ बैठक में राजेंद्र भंडारी के नाम पर सहमति बनने के बाद राजेंद्र भंडारी को देर रात बद्रीनाथ विधानसभा में उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया गया हैं। वही उपचुनाव की दृष्टि से कल गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की भी चमोली दौरे की सूचना हैं।

    भाजपा ने बदरीनाथ व मंगलौर में होने वाले उप चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की थी। बदरीनाथ के पैनल में इस सीट से विधायक रहे राजेंद्र सिंह भंडारी समेत पांच नाम भेजे गए। वहीं मंगलौर के पैनल में पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, करतार सिंह भड़ाना और दिनेश पंवार समेत 11 नाम शामिल किए गए। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पर्यवेक्षक कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत और भरत सिंह चौधरी ने चुनाव प्रभारी विनोद कपरवाण के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा कर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की। मंगलौर विधानसभा सीट के लिए विधायक खजानदास और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने चुनाव प्रभारी अजीत चौधरी के साथ रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को सौंपी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version