Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»आईएमए POP: आज भारतीय सेना में शामिल होंगे 355 युवा अफसर … मित्र राष्ट्रों के 39 कैडेट्स भी शामिल
    Uncategorized

    आईएमए POP: आज भारतीय सेना में शामिल होंगे 355 युवा अफसर … मित्र राष्ट्रों के 39 कैडेट्स भी शामिल

    adminBy adminJune 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    आईएमए POP: आज भारतीय सेना में शामिल होंगे 355 युवा अफसर … मित्र राष्ट्रों के 39 कैडेट्स भी शामिल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की आठ जून (शनिवार) को होने वाली पासिंग आउट परेड में देश-विदेश के 394 कैडेट पास आउट होंगे। इनमें मित्र देशों के 39 कैडेट शामिल हैं। लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार परेड की सलामी लेंगे। परेड को लेकर सुरक्षा के चौक चौबंद व्यवस्था की गई है। अकादमी प्रबंधन परेड की तैयारियों में जुटा है। परेड को देखने सेना के तमाम अधिकारी, देश-विदेश के गणमान्य लोग व कैडेट्स के परिजन दून पहुंचेंगे। पासिंग आउट परेड की सलामी उत्तरी कमांड के जीओसी ले. जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार लेंगे जबकि आईएमए के कमांडेंट ले. जनरल संदीप जैन और डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल आलोक नरेश भी मौजूद रहेंगे।

    आईएमए में 154वें नियमित और 137वें तकनीकी ग्रेजुएट कोर्स की पीओपी 08 जून (शनिवार) को होगी। कैडेट्स चेडवुड ड्रिल स्क्वायर पर कदम ताल करेंगे। सामने दर्शक दीर्घा में परिजन उनकी हौसला अफजाई के लिए मौजूद रहेंगे। आईएमए से अंतिम पग भरने और कसम परेड के बाद सेना में बतौर लेफ्टिनेंट सेवा का पहला कदम यहां से बढ़ाएंगे। आईएमए से पास आउट होने वाले 355 भारतीय कैडेट्स और 39 विदेशी कैडेट्स मिलाकर कुल 394 कैडेट्स पास आउट होंगे। पासिंग आउट परेड को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

    भारतीय सैन्य अकादमी स्थित युद्ध स्मारक पर शुक्रवार को शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पास होने वालों कैडेट्स ने अकादमी कमांडेंट और अकादमी अंडर ऑफिसर संग वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय सैन्य अकादमी के युद्ध स्मारक का उद्घाटन 17 नवंबर 1999 को फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने किया था। युद्ध स्मारक पर 355 जेंटलमैन कैडेट्स ने शुक्रवार को भारतीय सेना के अधिकारियों के रूप में नियुक्त होने से पहले भारतीय सेना की समृद्ध परंपराओं को कायम रखने और राष्ट्र का झंडा हमेशा ऊंचा रखने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version