Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: आज से महंगा हो गया Highway पर सफर, NHAI ने इतना बढ़ाया टोल टैक्स
    Uncategorized

    उत्तराखंड: आज से महंगा हो गया Highway पर सफर, NHAI ने इतना बढ़ाया टोल टैक्स

    adminBy adminJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: आज से महंगा हो गया Highway पर सफर, NHAI ने इतना बढ़ाया टोल टैक्स
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अभी सिर्फ एग्जिट पोल सामने आया है, जबकि असली नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद यह तय होगा कि केंद्र में किस पार्टी की सरकार बनती है और पीएम की कुर्सी पर कौन बैठता है. इस बीच NHAI ने बड़ा फैसला लिया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश भर में टोल दरों में औसतन पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया है. अब हाइवे पर चलने वाले वाहन चालकों को सोमवार यानी आज से अधिक पेमेंट करना होगा.

    NHAI सोमवार की रात 12 बजे से दो महीने से पेंडिंग बढ़ी हुई टोल दरें लागू करेगा. देश में आम चुनाव के चलते लगे आचार संहिता के कारण एक अप्रैल से लागू होने वाली यह बढ़ोतरी रोक दी गई थी. इस सालाना संशोधन में औसतन पांच प्रतिशत के दायरे में रहने की संभावना है. एनएचएआई के एक सीनियर अधिकारी ने रविवार को कहा कि नए यूजर्स के लिए शुल्क तीन जून, 2024 से लागू होगा. टोल टैक्स में यह परिवर्तन होलसेल प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) आधारित महंगाई में परिवर्तन से जुड़ी दरों को संशोधित करने की वार्षिक प्रक्रिया का हिस्सा है. राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर लगभग 855 यूजर्स शुल्क प्लाजा हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और कलेक्शन) नियम, 2008 के अनुसार ग्राहकों पर शुल्क लगाया जाता है.

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पीएस गुंसाई ने बताया कि टोल टैक्स में पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। सभी टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरें रविवार की रात से लागू होंगी। देहरादून से हरिद्वार जाने के लिए के लिए करीब 10 रुपये टोल में वृद्धि होगी। इसी तरह हरिद्वार से दिल्ली जाने के लिए बहादराबाद में पड़ने वाले टोल पर भी करीब इतने ही रुपये अधिक चुकाने होंगे। जबकि देहरादून से वाया भगवानपुर रुड़की होकर दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को भगवानपुर स्थित टोल पर करीब पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version