Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»चारधाम यात्रा: तीर्थयात्रियों को करना होगा इंतजार 31 मई तक इन्जार… ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी हुआ बंद
    Uncategorized

    चारधाम यात्रा: तीर्थयात्रियों को करना होगा इंतजार 31 मई तक इन्जार… ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी हुआ बंद

    adminBy adminMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा: तीर्थयात्रियों को करना होगा इंतजार 31 मई तक इन्जार… ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी हुआ बंद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में उमड़ रहे श्रद्धालुओं के सैलाब से जहां चारों धामों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। वहीं यात्रियों सुरक्षा को देखते हुए 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन स्थगित करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए जनहित में इस निर्णय को जरूरी बताया है। वहीं 20 जून तक चारो धामों की ऑनलाइन बुकिंग भी फुल हो चुकी है। उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हुई है। यात्रा शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं का सैलाब इस तरह उमड़ रहा है कि चारों धामों में क्षमता से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम में तो रात के समय भी श्रद्धालुओं का रैला नजर आ रहा है। रातभर बाबा केदार के जयकारों से केदारघाटी भी गुंजायमान हो रही है।

    केदारनाथ में ही अब तक ढाई लाख के लगभग श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करने पहुंच चुके हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रोजाना औसतन 70,000 से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन करने पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा भी 29,52,000 तक पहुंच गया है। धामों के कपाट खुलने के बाद से ही भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यात्रा शुरू होने के बाद बेतहाशा आए श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण शुरू में यात्रा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पूरे सरकारी तंत्र को खासी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अब धीरे-धीरे यात्रा व्यवस्था पटरी पर आ रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चारों धामों में निर्धारित संख्या के हिसाब से ही श्रद्धालुओं को भेजा जाए। ऐसे श्रद्धालु जो बिना पंजीकरण उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं, उन्हें राज्य के अन्य धार्मिक, पौराणिक और पर्यटक स्थलों पर जाने के लिए भी प्रेरित करने का सुझाव दिया। उन्होंने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने और आपसी समन्वय बनाकर काम करने का भी निर्देश दिया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version