Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 9
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»राजधानी देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 41 के पार… हीट वेव से हाल बेहाल
    Uncategorized

    राजधानी देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 41 के पार… हीट वेव से हाल बेहाल

    adminBy adminMay 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    राजधानी देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 41 के पार… हीट वेव से हाल बेहाल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। न दिन में चैन मिल रहा है, न रात को सुकून। धूप ऐसी कि तन को झुलसा दे। पेड़ों की छाया में गर्म हवा के थपेड़े राहत की सांस नहीं लेने दे रहे हैं। शनिवार को दून का तापमान 12 साल बाद सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया। वर्ष 2012 में मई महीने का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ हीट वेव परेशान करेगी। बीते 10 सालों में दून के तापमान की बात करें तो 41 डिग्री तापमान कभी नहीं पहुंचा। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी दून का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दून का तापमान इससे पहले साल 2012 में 30 मई को 43.1 दर्ज किया गया था। यह मई महीने में अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है।

    दून के भीड़ भरे बाजार आइएसबीटी, कारगी चौक, घंटाघर, चकराता रोड, आशारोड़ी, झाझरा आदि क्षेत्र में गर्मी अधिक महसूस की जा रही है। जबकि एफआरआइ, बिधौली, कंडोली, गढ़ीकैट व मालदेवता क्षेत्र में अन्य स्थानों के मुकाबले एक से दो डिग्री तापमान कम है। दून के साथ-साथ ऊधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 29.7 .डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.0 .डिग्री सेल्सियस रहा।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version