Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर हंगामा, कुमाऊं के वकील विरोध में…तो गढ़वाल के पक्ष में… जानिये सबकुछ
    Uncategorized

    उत्तराखंड में हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर हंगामा, कुमाऊं के वकील विरोध में…तो गढ़वाल के पक्ष में… जानिये सबकुछ

    adminBy adminMay 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर हंगामा, कुमाऊं के वकील विरोध में…तो गढ़वाल के पक्ष में… जानिये सबकुछ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नैनीताल में मंडल मुख्यालय से हाई कोर्ट शिफ्टिंग के लिए जगह का चयन करने को लेकर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने एकमत होकर कहा कि हाई कोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट न किया जाए। उन्होंने साफ किया कि अगर कोर्ट के लिए जगह की कमी है तो सरकार से नैनीताल जिला मुख्यालय में शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल, टेलीफोन एक्सचेंज, कुमाऊं विवि की खाली भूमि तथा प्रशासन अकादमी के अतिरिक्त भवनों का अधिग्रहण किया जा सकता है।

    अब तय किया गया कि सोमवार को बार सभागार में एक और बैठक की जाएगी। जिसके बाद रिजाल्यूशन को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। हाईकोर्ट बार के पूर्व महासचिव रहे जयवर्धन कांडपाल ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद बीस वर्षो बाद हम अधिवक्ताओं को चैंबर मिले हैं, चाबी मिलने से पूर्व अब कोर्ट शिफ्टिंग की बात हो रही है। दीप जोशी ने कहा कि हमें मिलकर हाईकोर्ट बेंच अन्यत्र भेजे जाने के नाम पर अधिवक्ताओं में फूट डालने की पहल को नाकाम करना होगा। संजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमें आंदोलन व शहादत के बाद मिला। जन भावनाओं के अनुरूप देहरादून में अस्थाई राजधानी बनी जबकि नैनीताल में स्थाई हाईकोर्ट । पहाड़ी राज्य की कल्पना के अनुरूप हाईकोर्ट को यहीं रहना चाहिए।

    अधिवक्ताओं ने कहा कि इस प्रस्ताव का हाई कोर्ट बार एसोसिएशन पुरजोर विरोध करती है। हाई कोर्ट को किसी भी हाल में नैनीताल से शिफ्ट नहीं किया जाए। बैठक का संचालन हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव सौरभ अधिकारी ने किया। इस मौके पर उत्तराखंड बार काउंसिल के चेयरमैन डा. महेंद्र सिंह पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पा जोशी, पूर्व सचिव डीएस मेहता, योगेश पचोलिया, कमलेश तिवारी, विजय भट्ट, विनोद तिवारी, हरिमोहन भाटिया, सनप्रीत अजमानी सहित अन्य ने विचार रखे और कहा कि हाई कोर्ट को नैनीताल से कतई शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version