Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड के जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ी, 188 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ
    Uncategorized

    उत्तराखंड के जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ी, 188 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ

    adminBy adminApril 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड के जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ी, 188 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के जंगल धधक रहे हैं और वन विभाग के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। शुष्क मौसम के चलते जंगल में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दो दिन के भीतर प्रदेश में आग की 40 घटनाएं हुईं। जिनमें कुल 48 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा। इसके साथ ही फायर सीजन (15 फरवरी से) में अब तक कुल 173 घटनाओं में 188 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। अब रिहायशी क्षेत्रों के पास भी जंगल की आग पहुंचने लगी है।

    राज्यभर में पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की 31 घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें सबसे अधिक 18 घटनाएं कुमाऊं और 11 घटनाएं गढ़वाल मंडल के जंगलों की हैं। वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इससे 38 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। न विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में वन प्रभाग उत्तरकाशी के आरक्षित क्षेत्र में दो, वन पंचायत में एक, मसूरी वन प्रभाग में तीन, वन पंचायत में एक, चकराता वन प्रभाग के तहत वन पंचायत में तीन, लैंसडाउन वन प्रभाग आरक्षित क्षेत्र में एक, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग आरक्षित वन क्षेत्र में एक आग की घटना हुई है।

    इसके अलावा नैनीताल वन प्रभाग, रामनगर वन प्रभाग, सिविल सोयम अल्मोड़ा वन प्रभाग, हल्द्वानी वन प्रभाग समेत कुछ अन्य वन प्रभागों में भी जंगल आग से धधक रहे हैं। जंगलों को आग से बचाने के लिए हर साल की तरह इस साल भी वन विभाग की ओर से मैराथन बैठकें की गई थी, लेकिन जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है। एक नवंबर 2023 से अब तक वनाग्नि की 164 घटनाओं में 178 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version