Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून: लिव इन में रह रहे प्रेमी राशिद ने प्रेमिका को मार डाला, जंगल में ठिकाने लगाया शव
    Uncategorized

    देहरादून: लिव इन में रह रहे प्रेमी राशिद ने प्रेमिका को मार डाला, जंगल में ठिकाने लगाया शव

    adminBy adminApril 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: लिव इन में रह रहे प्रेमी राशिद ने प्रेमिका को मार डाला, जंगल में ठिकाने लगाया शव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून पुलिस ने एक 24 वर्षीय युवती के गुमशुदगी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जो कि लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद युवती पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और आरोपित युवक ने युवती का गला दबाकर मार डाला। इसके बाद युवती के पैसों से सूटकेस खरीदा और युवती के शव को जंगल में फेंक दिया।

    29 जनवरी 2024 को हरिद्वार निवासी युवती के पिता ने अपनी बेटी 24 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी के संबंध में कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई थी. पिता के मुताबिक, उनकी बेटी देहरादून में संस्कृति विहार कॉलोनी में रहकर ब्यूटी पार्लर का काम करती थी. लेकिन बेटी 26 दिसंबर 2023 से लापता है. बेटी से संपर्क करने और ढूंढने का काफी प्रयास किया. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवती की गुमशुदगी दर्ज की और छानबीन शुरू की.

    पुलिस ने ऐसे किया घटना का खुलासा: युवती की बरामदगी के लिए कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने टीम का गठन किया. गठित टीम को गुमशुदा की तलाश और खोजबीन के दौरान पता चला कि गुमशुदा युवती देहरादून में संस्कृति लोक कॉलोनी में राशिद नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. जो युवती के गुम होने के बाद से ही देहरादून से फरार चल रहा है. पुलिस ने राशिद की तलाश शुरू की. इस बीच पुलिस को 30 मार्च 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि राशिद संस्कृति विहार कॉलोनी में अपने किराये के कमरे के आसपास घूम रहा है. जो संभव है कि कमरे से अपना सामान लेने के लिए देहरादून आया है.

    इस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए संस्कृति विहार कॉलोनी पहुंचकर राशिद को मौके से हिरासत में लिया और गुमशुदा युवती के बारे में पूछताछ शुरू की. हालांकि, राशिद ने युवती के बारे में कोई भी जानकारी न होने की बात कही. मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो राशिद ने घटना का खुलासा किया.

    पुलिस ने शव किया बरामद: राशिद ने बताया कि 27 दिसंबर 2023 को युवती की गला दबाकर हत्या की और शव को सूटकेस में बंद कर आशारोड़ी से आगे जंगल में ठिकाने लगाया. इसके बाद पुलिस राशिद की निशानदेही पर आशारोड़ी से करीब 5-6 किलोमीटर सहारनपुर की ओर सड़क किनारे खाई के पास पड़े एक सूटकेस के अंदर से युवती के शव को सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया.

    प्रेमी राशिद को था प्रेमिका पर शक: पुलिस ने आरोपी राशिद के हवाले से बताया कि आरोपी राशिद अपने गांव बागोवाली, मुजफ्फरनगर में मैकेनिक का काम करता था. साल 2017-18 में उसकी पहचान मोबाइल के माध्यम से युवती से हुई. उसके बाद से ही वे लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे. सितंबर 2023 में वह युवती से मिलने देहरादून आया और उसके बाद संस्कृति लोक कॉलोनी, आईएसबीटी के पास एक कमरा किराये पर लेकर युवती के साथ रहने लगा. युवती से उसके काम के बारे में पूछने पर उसके द्वारा पार्लर में काम करना बताया जाता था. लेकिन पार्लर का पता पूछने पर वो हमेशा बात टाल देती थी. युवती हमेशा रात में देरी से और कई बार अगले दिन सुबह कमरे पर आती थी. वजह पूछने पर हमेशा बातों को टाल देती थी. आरोपी को शक था कि युवती किसी प्रकार के गलत कामों में शामिल है.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version