Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»50 दिन में 2 सीएम अरेस्ट, फुल एक्शन मोड में ED… विपक्ष को अब मिल सकता है सहानुभूति का फायदा
    Uncategorized

    50 दिन में 2 सीएम अरेस्ट, फुल एक्शन मोड में ED… विपक्ष को अब मिल सकता है सहानुभूति का फायदा

    adminBy adminMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    50 दिन में 2 सीएम अरेस्ट, फुल एक्शन मोड में ED… विपक्ष को अब मिल सकता है सहानुभूति का फायदा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो गए हैं. गुरुवार को दो घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया. सीएम केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है. अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया है. उनसे पहले इसी साल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्होंने गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दे दिया था. सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी ने ‘राजनीतिक साजिश’ बताया है. तमाम विपक्षी पार्टियों ने भी इसे गलत ठहराया है.

    बता दें कि आज ED की टीम केजरीवाल के आवास पर 10वां समन देने के लिए पहुंची थी. इसके बाद ईडी के जॉइंट डायरेक्टर ने केजरीवाल से पूछताछ की थी. अगर पिछले 50 दिन के घटनाक्रम पर नजर डालें, तो ईडी ने इस दरमियां 2 सीएम (अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन) और एक सीएम की बेटी (के. कविता) को अरेस्ट किया है. यानी तीन बड़े नेताओं पर ईडी ने शिकंजा कसा है. हालांकि केजरीवाल और के. कविता को ईडी ने शराब घोटाले में तो हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में अरेस्ट किया था.

    बहरहाल, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे. आतिशी ने कहा, ‘हम पहले भी कह चुके हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो केजरीवाल दिल्ली से सरकार चलाएंगे. वो जेल सरकार चला सकते हैं और कोई नियम उन्हें ऐसा करने से नहीं रोक सकता. वो दोषी नहीं ठहराए गए हैं, इसलिए वो दिल्ली के मुख्यमंत्री रहेंगे.’ इससे पहले पिछले साल नवंबर में जब ईडी ने केजरीवाल को पहला समन जारी किया था, तब भी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी. उस वक्त भी पार्टी के नेताओं ने कहा था कि केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version