Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स के नोटिस पर गरमाई राजनीति
    Uncategorized

    गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स के नोटिस पर गरमाई राजनीति

    adminBy adminMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स के नोटिस पर गरमाई राजनीति
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के इनकम टैक्स विभाग द्वारा उत्पीड़न की शिकायत भारत निर्वाचन आयोग से की गई है। उत्तराखंड कांग्रेस ने इस सम्बंध में आयोग को पत्र भेजा है। इस सम्बंध में प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है। गौरतलब है कि गोदियाल पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने सिटिंग सांसद तीरथ रावत का टिकट काटकर अनिल बलूनी को चुनावी अखाड़े में उतारा है।

    समन मिलने के बाद गणेश गोदियाल ने देहरादून स्थिति कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और अपनी हार को देखते हुए भाजपा सरकार घटिया मानसिकता पर उतर आई है. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए अपने प्रतिद्वंदियों को हतोत्साहित करने के लिए कुख्यात रही है, और इसी कड़ी में महाराष्ट्र के ठाणे स्थित आईटी कार्यालय से 19 मार्च को उनको, उनकी पत्नी और फर्म के नाम पर समन जारी किए गए हैं और उन्हें 22 मार्च को 11:30 बजे व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने को कहा गया है.

    गोदियाल ने कहा कि अब जबकि गढ़वाल के लोकसभा क्षेत्र से आ रहे तमाम सर्वे में कांग्रेस का कैंडिडेट एकतरफा बढ़त बनाए हुए हैं, उसी वक्त ठीक चुनाव के दौरान उनको उलझाने की कोशिश की जा रही है. गोदियाल ने कहा कि यह कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि भाजपा की कोशिशें परवान नहीं चढ़ पा रही हैं. गोदियाल का कहना है कि वो भगत सिंह के अनुयायी हैं और वो सावरकर के अनुयायी हैं. उन्होंने अपने जीवन काल में भारत के संविधान के विरुद्ध कोई ऐसा काम नहीं किया, लेकिन अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को कुचलने के लिए केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती आ रही है. उनके साथ ये सब इसलिए किया जा रहा है क्योंकि केंद्र सरकार उनको गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से जीतने नहीं देना चाहती. परंतु यह गढ़वाल की जनता की जंग है जिसको अंतिम समय तक लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा नए मामले बनाकर उनको इंगेज करने की कोशिश कर रही है. गोदियाल ने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकीलों को इसका जवाब देने को कहा है.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version