Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»करन माहरा ने बागियों पर कसा तंज… बीजेपी की वॉशिंग मशीन में सब धुल-धुल कर पवित्र हो गए
    Uncategorized

    करन माहरा ने बागियों पर कसा तंज… बीजेपी की वॉशिंग मशीन में सब धुल-धुल कर पवित्र हो गए

    adminBy adminMarch 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    करन माहरा ने बागियों पर कसा तंज… बीजेपी की वॉशिंग मशीन में सब धुल-धुल कर पवित्र हो गए
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बदरीनाथ से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने मौका परस्त करार दिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेता भाजपा में गए हैं, लेकिन राजेंद्र भंडारी जैसा मौका परस्ती का उदाहरण कोई और दे नहीं सकता है।  उनकी पत्नी पर भाजपा ने कई आरोप लगाए थे। उन पर विजिलेंस जांच भी चल रही है। उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए ऐसा किया है। उनके ऊपर कई तरह के दबाव थे, हो सकता है वह इसलिए ही पार्टी से गए हों।

    माहरा ने कहा भाजपा के मिशन लोटस में इसके कई उदाहरण हैं। अन्य जगहों पर भी ऐसे कई नेता थे जिन पर कई मुकदमे थे बाद में वह बीजेपी में चले गए। उन्होंने तंज कसा कि ‘बीजेपी की वॉशिंग मशीन में सब धुल-धुल कर पवित्र होने की कोशिश कर रहे हैं। सबके निजी स्वार्थ हैं, इसलिए वह जा रहे हैं। लेकिन अब जनता इसका जवाब देगी। ये बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा है जो सबके सामने जाहिर हुआ है। उन्होंने कहा इन सबकी चुनावों में जाकर हकीकत जनता को बताई जाएगी, अब जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी तो उनके इन मामलों को दोबारा खोला जाएगा। जिन्होंने भी राज्य के साथ धोखा किया है, अनियमित्ताएं की हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

    राजेंद्र सिंह भंडारी के पार्टी छोड़ने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस प्रमुख करण माहरा ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को पत्र लिखकर दल-बदल विरोधी कानून के तहत उनकी विधायकी रद्द करने की मांग की है. माहरा ने पत्र में लिखा है राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया और भाजपा जॉइन कर ली. दल-बदल विरोधी कानून के तहत जिस पार्टी से चुनाव लड़ें, उसे ही छोड़ दें तो विधानसभा की सदस्यता अवैध हो जाती है. अत: राजेंद्र भंडारी की सदस्यता भी रद्द होनी चाहिए. बता दें कि दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पौड़ी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी की मौजूदगी में कांग्रेस के बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में शामिल हो गए.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version