Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»चकराता में देर शाम गहरी खाई में गिरी गाड़ी… 3 की मौत जबकि तीन गंभीर घायल
    Uncategorized

    चकराता में देर शाम गहरी खाई में गिरी गाड़ी… 3 की मौत जबकि तीन गंभीर घायल

    adminBy adminMarch 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चकराता में देर शाम गहरी खाई में गिरी गाड़ी… 3 की मौत जबकि तीन गंभीर घायल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में कालसी -चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक उत्तरप्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के बताए जा रहे हैं। थाना पुलिस से मिली जानकारी के छह लोग निजी कार में सवार होकर चकराता घूमने के लिए आए थे। सभी लोग पहले रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में किसी परिचित के घर आए थे। फिर चकराता की ओर घूमने निकल गए। बुधवार देर शाम चकराता से विकासनगर की ओर लौट रहे थे।

    कल रात करीब 9:30 बजे कार अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे। जहां खाई में दो लोग मृत पाए गए। बाद में एक और व्यक्ति का शव मिला। घायलों को सीएचसी चकराता में उपचार के लिए ले जाया गया। थाना प्रभारी चकराता शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि हादसा देर शाम को हुआ। कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

    कृष्णपाल सिंह पुत्र रमेश सिंह 21) निवासी ग्राम राठ जिला पीलीभीत, उत्तरप्रदेश, सौरभ पुत्र रामवीर सिंह (20) निवासी ग्राम वाला जिला बरेली, उत्तर प्रदेश और सुनील कुमार पुत्र चंद्रपाल (46) निवासी तुंगना, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश इस हादसे में घायल हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version