Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड की इन तीन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, दो सीटों पर सस्पेंस बरकार
    Uncategorized

    उत्तराखंड की इन तीन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, दो सीटों पर सस्पेंस बरकार

    adminBy adminMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड की इन तीन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, दो सीटों पर सस्पेंस बरकार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उत्तराखण्ड में तीन सीटो को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अल्मोड़ा से पार्टी ने एक बार फिर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा पर भरोसा जताया है। टम्टा 2009 में भाजपा के अजय टम्टा को हराकर लोकसभा का चुनाव जीते थे। 2014 और 2019 में उन्हें अजय टम्टा से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। गणेश गोदियाल तेज तर्रार नेता माने जाते है और श्रीनगर,पौड़ी और आसपास के इलाकों में उनका अच्छा प्रभाव है।

    टिहरी सीट से कांग्रेस ने पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला को प्रत्याशी बनाया है। टिहरी सीट पर भाजपा ने वर्तमान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह को टिकट दिया है तो अल्मोड़ा सीट पर वर्तमान सांसद अजय टम्टा को प्रत्याशी बनाया है। गढ़वाल सीट पर अभी भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा नही की है जबकि नैनीताल सीट पर वर्तमान सांसद अजय भट्ट को ​फिर से​ टिकट दिया गया है।

    भाजपा की तरह ही कांग्रेस में भी दो सीटों पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। भाजपा ने पौड़ी और हरिद्वार सीट पर प्रत्याशियों का नाम घोषित नहीं किए हैं, जबकि कांग्रेस ने नैनीताल और हरिद्वार सीट पर सस्पेंस रखा हुआ है। भाजपा के तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही सियासी गलियारों में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों को लेकर आम से लेकर खास तक की नजरें टिकी हुई थी। पौड़ी गढ़वाल से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा के नाम पर कांग्रेस के साथ-साथ इन क्षेत्रों में कांग्रेस के समर्थक टिकट को लेकर आश्वस्त थे। हालांकि प्रत्याशी चयन पर लंबी मंथन को लेकर समर्थकों में असमंजस का माहौल भी बना हुआ था। आज शाम कांग्रेस ने तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version