Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग को दी 500 करोड़ की सौगात… महिलाओं संग बनाया चौलाइ का प्रसाद
    Uncategorized

    मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग को दी 500 करोड़ की सौगात… महिलाओं संग बनाया चौलाइ का प्रसाद

    adminBy adminJanuary 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग को दी 500 करोड़ की सौगात… महिलाओं संग बनाया चौलाइ का प्रसाद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मुख्यमंत्री शपुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुद्रप्रयाग में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत ब्वे ब्वारी, नौनी कौथिग में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ₹467 करोड़ 78 लाख की 27140 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग पर्यटन विभाग की ओर से तैयार कॉफ़ी टेबल बुक का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुग्ध विभाग एवं सीएसआर के माध्यम से संचालित अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की।

    मुख्यमंत्री कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा पूरे उत्तराखंड का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि रुद्रप्रयाग जिले का सर्वांगीण विकास हो और यह क्षेत्र उन्नति के नए शिखर छुए। मुख्यमंत्री धामी ने महिला समूहों के प्रसाद बनाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया और चौलाई का प्रसाद बनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मातृशक्ति सही अर्थों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल’’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज या किसी भी राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के दुर्गम गांव-गांव में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर कुटीर उद्योगों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। महिलाओं के पास कौशल की कभी कोई कमी नहीं रही और अब यही कौशल उनकी और उनके परिवारों की आर्थिकी को शक्ति प्रदान कर रहा है।

    उन्होंने प्रतिवर्ष राज्य स्थापना दिवस पर अगस्त्यमुनि में आयोजित होने वाले मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने सीएचसी में आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्त करने, द्वितीय केदार मद्महेश्वर को विकसित करने की भी घोषणा की। उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग की काॅफी टेबल बुक का विमोचन करने के साथ ही दुग्ध विभाग एवं सीएसआर के माध्यम से संचालित अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी भी दिखाई। रविवार को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के तहत अगस्त्यमुनि पहुंचे सीएम ने कहा, पंचप्रयागों में एक रुद्रप्रयाग का देवभूमि उत्तराखंड में विशेष स्थान है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version