Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: स्कूलों में स्थानीय भाषा में होगी हफ्ते में एक बार भाषण और निबंध प्रतियोगिता

    June 10, 2025

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 10
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»“भारत का चेहरा” हैं सीमावर्ती क्षेत्र न कि “बफर जोन”, उत्तराखंड में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
    Uncategorized

    “भारत का चेहरा” हैं सीमावर्ती क्षेत्र न कि “बफर जोन”, उत्तराखंड में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

    adminBy adminJanuary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    “भारत का चेहरा” हैं सीमावर्ती क्षेत्र न कि “बफर जोन”, उत्तराखंड में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के चमोली में 7 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित 35 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यहीं से वर्चुल माध्यम से बीआरओ द्वारा देश के विभिन्न जगह पर बनाए गए पुल और छह सड़कों का लोकार्पण किया। रक्षा मंत्री दोपहर को हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचें और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचकर पुल सहित अन्य योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सरकारों की संकीर्ण मानसिकता के चलते सीमांत क्षेत्रों तक विकास नहीं पहुंच पाया। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने इस सोच को बदला और सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास शुरू किया। रक्षामंत्री ने कहा, हमारी सरकार सीमांत क्षेत्रों को मुख्य धारा का हिस्सा मानती है न कि बफर जोन। एक समय था जब सीमा पर बुनियादी ढांचे के विकास को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था। पहले की सरकारों की मानसिकता थी कि मैदानी क्षेत्रों के लोग मुख्य धारा के लोग हैं, उन्हें चिंता रहती थी कि सीमा पर घटनाक्रम का इस्तेमाल दुश्मन कर सकता है। इसी मानसिकता से सीमांत क्षेत्रों तक विकास कभी नहीं पहुंच पाया। हमने इस सोच को बदला है। कहा, देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। हमें सबका सहयोग मिल भी रहा है।

    रक्षा मंत्री ने बीआरओ की सराहना करते हुए कहा, किसी परियोजना को समय पर पूरा करना संगठन की प्रतिबद्धता के कारण संभव हुआ है। सड़क व पुल आदि का निर्माण दूरदराज के इलाकों को भौगोलिक दृष्टि से देश के बाकी हिस्सों से जोड़ रहा है। उन्होंने बीआरओ के मजदूरों से भी मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। कहा, विपरीत हालातों में सीमाओं पर कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने में बीआरओ का कार्य सराहनीय है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: स्कूलों में स्थानीय भाषा में होगी हफ्ते में एक बार भाषण और निबंध प्रतियोगिता

    June 10, 2025

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version