Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: स्कूलों में स्थानीय भाषा में होगी हफ्ते में एक बार भाषण और निबंध प्रतियोगिता

    June 10, 2025

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 10
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मरीज मिला… 72 साल की महिला का है पहला मामला
    Uncategorized

    उत्तराखंड: कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मरीज मिला… 72 साल की महिला का है पहला मामला

    adminBy adminJanuary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड:  कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मरीज मिला… 72 साल की महिला का है पहला मामला
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रदेश में कोरोना के नए वेरियंट जेएन.1 का पहला केस मिला है। दून अस्पताल में पांच दिन तक भर्ती रही 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच में पुष्टि हुई है। महिला चार जनवरी को डिस्चार्ज हो गई थी। जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट दून मेडिकल कॉलेज से आई। आईडीएसपी के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने इसकी पुष्टि की है। अब महिला रिकवर हो चुकी है।

    अमेरिका से आए थे दामाद बुजुर्ग के दामाद अमेरिका से घर पर आए थे। उनके जाने के बाद महिला की तबीयत खराब हुई और उनको दून अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया था। मरीज बिल्कुल स्वस्थ, आसपास कोई बीमार नहीं जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि टीम ने महिला के घर और आसपास का सर्वे किया। महिला बिल्कुल स्वस्थ है और आसपास भी कोई बीमार नहीं है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने कोरोना संक्रमित महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में जेएन.1 वेरिएंट मिलने की पुष्टि की है।

    नया वेरियंट जेएन.1 ओमीक्रोन का ही सब वेरियंट है। इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। दून में गुरुवार को 49 लोगों की कोविड जांच कराई गई, जिनमें से कोई पॉजिटिव नहीं मिला। केरल समेत कई राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने भी एहतियात के तौर निगरानी और जांच बढ़ाने के लिए मानक प्रचलन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी। तीन और चार जनवरी को उत्तराखंड में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: स्कूलों में स्थानीय भाषा में होगी हफ्ते में एक बार भाषण और निबंध प्रतियोगिता

    June 10, 2025

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version