Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: घने कोहरे ने बढ़ाई ट्रेनों और फ्लाइट की लेटलतीफी, घंटों की देरी से लक्सर पहुंची दर्जनभर ट्रेनें
    Uncategorized

    उत्तराखंड: घने कोहरे ने बढ़ाई ट्रेनों और फ्लाइट की लेटलतीफी, घंटों की देरी से लक्सर पहुंची दर्जनभर ट्रेनें

    adminBy adminDecember 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: घने कोहरे ने बढ़ाई ट्रेनों और फ्लाइट की लेटलतीफी, घंटों की देरी से लक्सर पहुंची दर्जनभर ट्रेनें
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून के साथ-साथ राज्य के शहरी इलाकों  में आज मौसम खराब बना हुआ है। सुबह से ही जौलीग्रांट और आस-पास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते देहरादून एयरपोर्ट घने कोहरे की चादर में लिपट गया। कोहरे के कारण विजुअलिटी गिरकर मात्र 50 मीटर हो गई। जिससे देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई हैं।  दिल्ली से 9:20 पर आने वाली फ्लाइट भी देहरादून एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच पाई। यह पहला मौका है जब एयरपोर्ट और आस-पास के क्षेत्र में छाए घने कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

    पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एयरपोर्ट पर छाए कोहरे के कारण देहरादून हवाई एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा था, लेकिन रविवार सुबह तड़के क्षेत्र में छाए कोहरे के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात ठप हो गया। घने कोहरे ने लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। हावड़ा से योगनगरी जाने वाली योगनगरी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से जम्मूतवी से बरौनी जाने वाली मोरध्वज एक्सप्रेस दो घंटे 50 मिनट की देरी से कानपुर से जम्मूतवी जाने वाली कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस छह घंटे 30 मिनट की देरी से लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची।

    वहीं जम्मूतवी- कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से, सफदरगंज से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस चार घंटे 30 मिनट की देरी से, जम्मूतवी से गुवाहाटी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से, भागलपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 13 घंटे की देरी से, ऋषिकेश से चंदौसी जाने वाली चंदौसी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से, सहारनपुर से देहरादून जाने वाली देहरादून मेल एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से, दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जननायक एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पहुंची।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version