Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून में काली मंदिर पर पेशाब और पथराव करने वाला आरोपित सद्दाम अब पुलिस की गिरफ्त में
    Uncategorized

    देहरादून में काली मंदिर पर पेशाब और पथराव करने वाला आरोपित सद्दाम अब पुलिस की गिरफ्त में

    adminBy adminDecember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून में काली मंदिर पर पेशाब और पथराव करने वाला आरोपित सद्दाम अब पुलिस की गिरफ्त में
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून में हर्रावाला काली मंदिर का दरवाजा तोड़कर मंदिर को अपवित्र करने वाले आरोपी को डोईवाला पुलिस ने मेहूंवाला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस इस संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। आरोप है कि मंगलवार को एक व्यक्ति ने हर्रावाला काली मंदिर का दरवाजा तोड़कर मंदिर में पेशाब कर दिया था। साथ ही मंदिर में पथराव भी कर दिया।

    सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए तो मंदिर के शीशे क्षतिग्रस्त दिखने पर उन्होंने स्थानीय पार्षद विनोद कुमार को सूचना दी थी। पार्षद ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पूरी घटना कैमरे में कैद थी। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई। घटना सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया। धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस भी सक्रिय हो गई। तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी को दी गई।

    निरीक्षक डोईवाला के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों की ओर से आस-पास के करीब 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसके बाद आरोपी सद्दाम निवासी नयानगर मेहूंवाला को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के स्वजन भी उसे घर में बंद करके रखते हैं। सोमवार को वह मौका पाकर मेहूंवाला स्थित घर से निकल गया और हर्रावाला पहुंच गया। आरोपित ने देर रात मंदिर के सामने पहुंचकर उसे अपवित्र कर दिया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version