Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    इजरायल का बड़ा हमला, ईरान की मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह

    June 13, 2025

    बड़ी खबर: टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद एयर इंडिया का विमान गिरा…232 यात्री और 10 क्रू मेंबर थे सवार

    June 12, 2025

    कैची धाम मेला 2025: जानें पार्किंग जोन, रूट डायवर्जन और ट्रैफिक गाइडलाइन

    June 12, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हरिद्वार: भांग की बीड़ी पिलाने पर हुआ था विवाद, खेत में ले गया फिर गन्ने से पीट-पीटकर मार डाला
    Uncategorized

    हरिद्वार: भांग की बीड़ी पिलाने पर हुआ था विवाद, खेत में ले गया फिर गन्ने से पीट-पीटकर मार डाला

    adminBy adminDecember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार: भांग की बीड़ी पिलाने पर हुआ था विवाद, खेत में ले गया फिर गन्ने से पीट-पीटकर मार डाला
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पथरी थाना क्षेत्र में देहरादून के व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने ठेके पर जाकर साथ शराब पी और फिर झगड़ा हो गया। आरोनी ने खेत में ले जाकर खेत से गन्ना तोड़कर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि सोमवार सुबह फेरुपुर में खन्ने के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में एक शव मिला था।

    एसएसपी ने बताया कि महेंद्र और ऋतिक दोनों शराब के आदी हैं। रविवार की शाम दोनों की मुलाकात हुई। इस पर दोनों ने मिलकर शराब पी। नशा चढ़ने पर कहासुनी हो गई। महेंद्र के गाली-गलौज करने पर दोनों के बीच मारपीट हुई। ऋतिक ने खेत में खींचकर ले जाकर गन्ना तोड़कर कई वार किए। इससे महेंद्र की मौत हो गई। आरोपी वहां से पैदल घर पहुंचा। इसके बाद वह भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीन दिसंबर की शाम धनपुरा के पास एक ढाबे पर उसकी महेंद्र से मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे से परिचय किया, फिर ठेके पर पहुंचे और शराब पीकर वापस धनपुरा के पास आकर एक खंडहर में बैठकर बात करने लगे। आरोपी भांग की बीड़ी पीता है। उसने एक बीड़ी महेंद्र को भी पिला दी। पहले से ही अधिक शराब पीए होने से भांग की बीड़ी पीकर महेंद्र को बौखलाहट हो गई और गाली दे दी। इससे गुस्से में आए ऋतिक ने शर्ट पकड़कर खींचा तो उसके बटन टूट गए। गर्दन पकड़कर उसे गन्ने के खेत में ले गया। यहां दोनों में सुलह हो गई। महेंद्र ने फिर से गाली दे दी। तब धक्का-मुक्की में महेंद्र का इनर भी फट गया। ऋतिक ने गन्ना तोड़कर उसके सिर में दे मारा। महेंद्र नीचे गिर गया और गाली देने लगा। तब बुरी तरह से झल्लाए ऋतिक ने गन्ने से कई वार किए। महेंद्र की आवाज बंद होते ही वह वहां से भाग निकला।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का बड़ा हमला, ईरान की मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह

    June 13, 2025

    कैची धाम मेला 2025: जानें पार्किंग जोन, रूट डायवर्जन और ट्रैफिक गाइडलाइन

    June 12, 2025

    उत्तराखंड के मुख्य सचिव की केंद्र से अपील: दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश रैपिड रेल जल्द शुरू हो

    June 11, 2025

    उत्तराखंड: स्कूलों में स्थानीय भाषा में होगी हफ्ते में एक बार भाषण और निबंध प्रतियोगिता

    June 10, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version