Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    अंकिता भंडारी मर्डर केस में आज फैसला:पिता वीरेंद्र भंडारी बोले-मौत के बदले मौत की सजा मिलनी चाहिए

    May 30, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»सुरंग में फंसे श्रमिकों की पहली तस्वीर आई सामने, सभी सुरक्षित; रेस्क्यू अभियान तेज
    Uncategorized

    सुरंग में फंसे श्रमिकों की पहली तस्वीर आई सामने, सभी सुरक्षित; रेस्क्यू अभियान तेज

    adminBy adminNovember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    सुरंग में फंसे श्रमिकों की पहली तस्वीर आई सामने, सभी सुरक्षित; रेस्क्यू अभियान तेज
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने को लेकर रेस्क्यू अभियान 24 घंटे संचालित हो रहा है। वहीं, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की पहली तस्वीर सामने आई। तस्वीर में सभी श्रमिक सुरक्षित दिखाई दे रहे हैं। सिलक्यारा सुरंग की ओर से अमेरिकन औगर मशीन से एस्केप टनल बनाने का कार्य फिर से शुरू होने वाला है। दिल्ली से आई मैकेनिकल टीम ने अमेरिकन औगर मशीन के कलपुर्जे बदले हैं और मशीन को संचालित करने की तैयारी की जा रही है।

    भूस्खलन के मलबे में छह पाइप डालने के बाद श्रमिकों तक पहली बार सॉलिड फूड पहुंचाया गया। इसके साथ ही पाइप के जरिए कैमरा भी भेजा गया। जिससे सुरंग के अंदर की तस्वीर सामने आई है। पहली बार श्रमिकों की तस्वीर सामने आई है। जो श्रमिक अंदर फंसे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत भी की है अधिकारियों ने उनका हाल-चाल जाना। 41 मजदूरों को सुरक्षित बचाने के लिए चल रहे ऑपरेशन सिलक्यारा में लगे मजदूर भीतर का मंजर देखकर सोमवार को काम छोड़कर बाहर आ गए। कहा, उनके लिए सुरक्षा उपाय पुख्ता किए जाएं। कहीं ऐसा न हो कि वह भी यहां फंस जाएं।एनएचआईडीसीएल अब उनके लिए एस्केप टनल बना रहा है, जिसका काम अंतिम चरण में है। दरअसल, सुरंग के भीतर की मिट्टी कई जगह पर काफी भुरभुरी है। कई जगह हल्का पानी भी भरा हुआ है।

    पिछले हफ्ते भूकंप के झटके के बाद सुरंग के भीतर चट्टान चटकने की आवाज भी आईं थीं। लिहाजा, सोमवार को यहां काम कर रहे मजदूर भीतर के मंजर से डर गए। उन्हें खुद के यहां फंसने का डर सताने लगा। लिहाजा, काम छोड़कर बाहर आ गए। उन्होंने बचाव अभियान के दौरान सुरक्षा इंतजाम और पुख्ता करने की मांग की। एनएचआईडीसीएल के निदेशक अंशू मनीष खलखो ने बताया, सुरंग के भीतर काम करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व मजदूरों की सुरक्षा के लिए एस्केप टनल बनाई जा रही है। इसके लिए ब्लॉक भी आ चुके हैं। काम अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा, सभी की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तरकाशी टनल हादसा उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार सिलक्यारा सुरंग
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025

    अंकिता भंडारी मर्डर केस में आज फैसला:पिता वीरेंद्र भंडारी बोले-मौत के बदले मौत की सजा मिलनी चाहिए

    May 30, 2025

    उत्तराखंड बनेगा योग का प्रमुख केंद्र, हर वेलनेस सेंटर में शुरू होंगी योग क्लासेस

    May 29, 2025

    दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड की तीन प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया पद्मश्री

    May 28, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version