Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»परिवार संग उत्तराखंड पहुंचे ‘माही’, करेंगे कैंची धाम के दर्शन, वाइफ का बर्थडे भी करेंगे सेलिब्रेट
    Uncategorized

    परिवार संग उत्तराखंड पहुंचे ‘माही’, करेंगे कैंची धाम के दर्शन, वाइफ का बर्थडे भी करेंगे सेलिब्रेट

    adminBy adminNovember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    परिवार संग उत्तराखंड पहुंचे ‘माही’, करेंगे कैंची धाम के दर्शन, वाइफ का बर्थडे भी करेंगे सेलिब्रेट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मंगलवार को सुबह 11:50 बजे इंडिगो एयर की फ्लाइट से क्रिकेटर व इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी संग पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनके कई दोस्त भी पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट में लगभग आधा घंटा रुके। इस दौरान धोनी ने कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी और दोस्तों के साथ एक ऑडी व पांच फॉर्च्यूनर में सवार होकर नैनीताल के लिए रवाना हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को उनकी पत्नी साक्षी धोनी का जन्मदिन है और उनके इस खास दिन को ही सेलिब्रेट करने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान यहां आए हैं। वहीं साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिस पर लिखा है बर्थडे वीक।

    मूल रूप से उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले महेन्द्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ इन दिनों उत्तराखण्ड के दौरे पर हैं। बताया गया है कि वे बाबा नीम करौली के विश्व विख्यात कैंची धाम आश्रम में न सिर्फ बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेंगे बल्कि उत्तराखण्ड की हसीन वादियों में सुकून के कुछ पल भी व्यतीत करेंगे। एयरपोर्ट कर्मियों के अनुसार, यह सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं पहुंचे हैं। 20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से ही इन सभी लोगों का दिल्ली जाने का टिकट बुक है। उन्होंने बताया कि इस दौरान धोनी अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा भी जाएंगे। साथ ही भीमताल व रामगढ़ जाने का भी उनका कार्यक्रम है।

    आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की उत्तराखण्ड की मौजूदगी के बारे में साक्षी के उस इंस्टाग्राम पोस्ट से भी तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं जिसमें उन्होंने रानीबाग-भीमताल-नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग की फोटो के साथ हमेशा क‌ई तरह के विकल्प होने की बात लिखी है। सोशल मीडिया पर तो यहां तक कहा जा रहा है कि धोनी दिवाली के बाद परिवार के साथ घूमने उत्तराखण्ड पहुंचे हैं।सूत्रों का यह भी कहना है कि एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सरप्राइज भी तैयार किया है। बता दें कि साक्षी का जन्मदिन 19 नवंबर को है।

    devbhumi news devbhumi samachar dhoni ms in uttarakhand pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version