Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली: जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा का विवाह बना समाज के लिए मिसाल

    June 1, 2025

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: डीएवी कॉलेज देहरादून में एबीवीपी को हरा पहली बार आर्यन ग्रुप ने जीता अध्यक्ष पद
    Uncategorized

    उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: डीएवी कॉलेज देहरादून में एबीवीपी को हरा पहली बार आर्यन ग्रुप ने जीता अध्यक्ष पद

    adminBy adminNovember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के 120 महाविद्यालयों में से 113 में मंगलवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का वर्चस्व रहा। एबीवीपी ने अध्यक्ष के 57 व महासचिव के 46 पदों पर जीत दर्ज की। हालांकि प्रदेश के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज समेत कुछ अन्य में उसका गढ़ ढहा है।  मुख्य प्रतिद्वंद्वी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने अध्यक्ष पद पर 30 व महासचिव के 37 पदों पर विजय प्राप्त की। 19 कॉलेजों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद कब्जाया। वहीं महासचिव पद पर 21 निर्दलीय विजेता रहे।

    डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन के सिद्धार्थ अग्रवाल ने जीत दर्ज की। आर्यन ने अपने गठन के बाद पहली बार अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी उतारा था। मंगलवार को हुए मतदान में छात्रों के मुकाबले छात्राएं अपने वोट का प्रयोग करने में आगे रहीं। 28.14 प्रतिशत छात्र तो 36.40 प्रतिशत छात्राओं ने वोट किया। कुल मिलाकर 32.17 प्रतिशत वोट पड़ा। सुबह नौ बजे डीएवी में वोटिंग शुरू हुई। छात्र व छात्राओं के लिए आठ-आठ बूथ बनाए गए थे। करीब दो बजे बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद तीन बजे मतगणना शुरू हुई और देर शाम को विजेताओं की घोषणा हुई। डीएवी में उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर ग्रुप के अनुज शाह, सहसचिव पर एबीवीपी के चंद्रशेखर और विवि प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई की शालिनी भंडारी विजयी रहीं। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने विजेताओं की घोषणा की। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र दिए।

    कुमाऊं में छात्रसंघ चुनावों में अभाविप आगे रही। छह जिलों में 56 कैंपस व महाविद्यालयों में अध्यक्ष पद पर 22 में अभाविप प्रत्याशी जीते तो 14 में एनएसयूआई ने बाजी मारी। आठ कॉलेजों में निर्दलीय प्रत्याशी अध्यक्ष बने हैं। कुमाऊं के सर्वाधिक छात्र संख्या वाले एमबीपीजी कॉलेज में अभाविप के सूरज रमोला ने निर्दल संजय जोशी को 17 वोटों के अंतर से हराया।

    परिणामों पर एक नजर

    प्रदेश के 113 कॉलेज में से 57 में अभाविप के अध्यक्ष

    30 पदों पर एनएसयूआई को मिली जीत

    आर्यन ने सात कॉलेजों में अध्यक्ष पद जीते

    19 पदों पर निर्दलीय व अन्य संगठन बने विजेता

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव उत्तराखंड न्यूज़ एनएसयूआई देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली: जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा का विवाह बना समाज के लिए मिसाल

    June 1, 2025

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025

    अंकिता भंडारी मर्डर केस में आज फैसला:पिता वीरेंद्र भंडारी बोले-मौत के बदले मौत की सजा मिलनी चाहिए

    May 30, 2025

    उत्तराखंड बनेगा योग का प्रमुख केंद्र, हर वेलनेस सेंटर में शुरू होंगी योग क्लासेस

    May 29, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version