Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून में तैनात हेड कांस्टेबल ने महिला सिपाही के कमरे में की आत्महत्या… जानिये वजह
    Uncategorized

    देहरादून में तैनात हेड कांस्टेबल ने महिला सिपाही के कमरे में की आत्महत्या… जानिये वजह

    adminBy adminOctober 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून में तैनात हेड कांस्टेबल ने महिला सिपाही के कमरे में की आत्महत्या… जानिये वजह
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून के साइबर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ने रुड़की में सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में नाकामी हाथ लगने पर हेड कांस्टेबल ने खुदकुशी की है। ये भी बताया जा रहा है कि वो महिला मित्र की कहीं और सगाई होने पर आहत था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, देहरादून के प्रेम नगर निवासी नरेश चंद की वर्तमान में पुलिस साइबर थाना देहरादून में मुख्य आरक्षी पद पर तैनाती थी। बताया जा रहा है कि नरेश चंद का देहरादून निवासी रुड़की सीपीयू में तैनात महिला आरक्षी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

    कुछ दिन पहले प्रेमिका के परिजनों ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी थी। जिसे लेकर वह परेशान चल रहा था और प्रेमिका पर शादी नहीं करने का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को नरेश थाने में बिना सूचना दिए लापता हो गया। उसने अपना मोबाइल भी ऑफ कर लिया। पुलिस ने नरेश की कॉल डिटेल और लोकेशन निकाली गई तो उसकी लोकेशन रुड़की के बीएसएम तिराहे पर मिली। जबकि सीडीआर में महिला सिपाही से लंबी बातचीत भी मिली। पुलिस अधिकारियों ने महिला सिपाही से जानकारी ली तो प्रेम प्रसंग का पता चला।

    लोकेशन के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस बीएसएम तिराहे पर पहुंची और महिला सिपाही के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो नरेश का शव कमरे की छत पर कुंडी से लटका था। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और सीओ पल्लवी त्यागी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामले की जानकारी नरेश के परिजनों को दी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड पुलिस देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार नरेश चंद पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version