Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»अमेरिका के लेविस्टन शहर में भीषण गोलीबारी में 22 की मौत, 60 से ज्यादा घायल, हमलावर फरार
    Uncategorized

    अमेरिका के लेविस्टन शहर में भीषण गोलीबारी में 22 की मौत, 60 से ज्यादा घायल, हमलावर फरार

    adminBy adminOctober 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अमेरिका के लेविस्टन शहर में भीषण गोलीबारी में 22 की मौत, 60 से ज्यादा घायल, हमलावर फरार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अमेरिका में बुधवार को एक के बाद एक गोलीबारी की घटनाओं ने सबको चौंका दिया है। यहां पर इस बार जो घटना हुई है वह बिल्‍कुल उसी वीडियो गेम की तरह नजर आती है, जिसमें बच्‍चे अपने टारगेट को हिट करने में लग जाते हैं। इस घटना ने अब तक 22 लोगों की जान ले ली है। कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के हवाले से सीएनएन ने बताया है कि घटनाओं में 50 से 60 लोग घायल हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी के कारण कुल कितने लोग घायलों की श्रेणी में हैं। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

    पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात (अमेरिकी स्थानीय समयानुसार) घटी। इस गोलीबारी की घटना को एक शख्स ने अंजाम दिया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने हमलावर की फोटो जारी करते हुए लोगों से मदद मांगी है. फोटो में लंबी बाजू की शर्ट और जींस पहने एक दाढ़ी वाला व्यक्ति फायरिंग राइफल पकड़कर गोलीबारी कर रहा है। लेविस्टन में मेडिकल सेंटर ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी की घटना में बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। घायलों को लेने के लिए क्षेत्र के अस्पतालों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

    एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ के कार्यालय से दो तस्वीरें शेयर किया गया है, जिसमें संदिग्ध रायफल के साथ फायरिंग की स्थिति में थे। मेन स्टेट पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सक्रिय शूटर के बारे में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, ‘हमने लोगों को उनके स्थानों पर ही रहने के लिए कहा है। कानून प्रवर्तन विभिन्न इलाकों में छानबीन कर रहे हैं।’ यूएस अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है। पिछले साल मई 2022 के बाद से यह अबतक का सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी है। पिछले साल मई में टेक्सास के एक स्कूल में गोलीबारी के दौरान 19 बच्चों के साथ दो शिक्षकों की मौत हो गई थी।

    22 की मौत अमेरिका गोलीबारी लेविस्टन शहर
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version