Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हरिद्वार में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, परिवार में मच गया कोहराम
    Uncategorized

    हरिद्वार में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, परिवार में मच गया कोहराम

    adminBy adminOctober 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, परिवार में मच गया कोहराम
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ घर में अकेली रह रही एक महिला की हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर महिला की हत्या की गई है। हालांकि, घर से कोई भी सामान गायब होने की बात से पुलिस इनकार कर रही है। पुलिस टीमें गठित कर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, भूपतवाला स्थित शिवनगर रानी गली निवासी महेश सैनी पेशे से टेलर हैं। उनके दो बेटे हैं।

    एक हॉस्टल में रहकर पढ़ता है और दूसरा हरिद्वार में एक इंस्टीट्यूट का छात्र है। शुक्रवार को महेश सैनी की पत्नी ममता घर पर अकेली थी। इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाला उनका बेटा अभय शुक्रवार दोपहर घर पहुंचा तो बाहर से दरवाजे की कुंडी लगी थी। अभय को लगा कि मां पड़ोस में कहीं गई होगी। वह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचा तो बेड पर मां का शव देखा।शव आधा बेड पर और आधा नीचे लटका हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था। अभय की चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए और घटना की सूचना पुलिस को दी।

    शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बाद में एसएसपी प्रर्मेंद्र डोबाल, एसपी क्राइम अजय गणपति, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी मौका मुआयना कर जानकारी हासिल की। एसओजी और फारेंसिक टीमों ने भी सुराग जुटाए। वहीं, एक पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। शुरुआत में ऐसा माना जा रहा था कि लूटपाट के लिए हत्या को अंजाम दिया गया है, लेकिन पुलिस ने घर से कोई भी जेवर-नकदी आदि सामान गायब होने से इनकार किया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार मर्डर हरिद्वार न्यूज़
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version