Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025

    चमोली: जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा का विवाह बना समाज के लिए मिसाल

    June 1, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 3
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»रुद्रप्रयाग: आंगन में खेल रही ढाई साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, हुई दर्दनाक मौत
    Uncategorized

    रुद्रप्रयाग: आंगन में खेल रही ढाई साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, हुई दर्दनाक मौत

    adminBy adminSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रुद्रप्रयाग: आंगन में खेल रही ढाई साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, हुई दर्दनाक मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पहाड़ों में गुलदार का आंतक लंबे समय से जारी है। मानव और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष में अभी तक कई लोगों की जान जा चुकी है। अब खबर उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग से है। जहां अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत गहड़ में घर के आंगन में खेल रही ढाई साल की बच्ची को गुलदार उठा ले गया। अचानक हुए हमले से मां ने शोर मचाया तो लोग गुलदार के पीछे दौडे़। थोड़ी देर में गुलदार बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर भाग गया, लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम ग्राम पंचायत गहड़ निवासी विनोद कुमार की ढाई साल की बेटी मिष्ठी अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसकी दादी कुछ दूरी पर बैठी थी, जबकि मां अपने चार माह के बेटे के साथ कमरे में थी। तभी घात लगाये गुलदार ने मिष्ठी पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबाकर वहां से भागने लगा। मौके पर दादी ने शोर मचाया तो मां गुलदार के पीछे भागने लगी। उधर खेतों में काम कर रहे लोगों ने पूरा मामला देखा तो वह भी गुलदार के पीछे दौड़ने लगे। लोगों को अपने पीछे आता देख गुलदार करीब 200 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में मिष्ठी को छोड़ कर भाग गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इ

    इस दौरान गुस्साएं लोगों ने जिला प्रशासन से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वहीं बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गुलदार के हमले से बच्ची की मौत की सूचना पर जिला प्रशासन व वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। प्रधान ताजू गुंसाई, यशवंत ने बताया कि यह गांव में पहली घटना है। उन्होंने जिला प्रशासन से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ गुलदार देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार मासूम कि मौत रुद्रप्रयाग न्यूज़
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025

    चमोली: जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा का विवाह बना समाज के लिए मिसाल

    June 1, 2025

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version