Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में डेंगू से तीन और मरीजों की मौत, जानिए कितनी हुई पीड़ितों की संख्या
    Uncategorized

    उत्तराखंड में डेंगू से तीन और मरीजों की मौत, जानिए कितनी हुई पीड़ितों की संख्या

    adminBy adminSeptember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में डेंगू से तीन और मरीजों की मौत, जानिए कितनी हुई पीड़ितों की संख्या
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में डेंगू के सबसे अधिक 506 मरीज देहरादून में सामने आए हैं। हरिद्वार में 125, पौड़ी में 68 और यूएसनगर में 11 मरीज सामने आए हैं। अब प्रदेश में डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। उत्तराखंड में डेंगू से तीन और मरीजों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को देहरादून में दो और चमोली जिले के कर्णप्रयाग में एक मरीज ने दम तोड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने कर्णप्रयाग वाले मरीज में डेंगू से मौत होने की पुष्टि नहीं की है। जबकि मृतक रैपिड एंटीजन जांच में डेंगू पॉजिटिव मिला था।

    प्रदेश में डेंगू मैदान से लेकर पहाड़ तक पहुंच गया। रोजाना नए मामले सामने आने के साथ ही मौत की संख्या भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में डेंगू के 1005 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 12 की मौत हो चुकी है। अकेले देहरादून जिले में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है, बृहस्पतिवार को देहरादून में दो मरीजों की मौत हुई। वहीं, चमोली जिले के कर्णप्रयाग में डेंगू से पहली मौत हुई है। मरीज पिछले कई दिनों से बीमार था। बीते दिन मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया था। रैपिड एंटीजन जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

    शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में डेंगू को देखते हुए नो संडे नो हॉलीडे के निर्देश दिए हैं। साथ ही सप्ताह में तीन दिन उच्च अधिकारियों को डेंगू रोकथाम की समीक्षा करने को कहा है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने सभी डीएम व सीएमओ को डेंगू मरीजों के इलाज में लापरवाही पर अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। अवकाश के दिन सचिव ने देहरादून शहर के प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बचाव व रोकथाम के कार्यों का निरीक्षण किया।

    डेंगू मरीजों के इलाज में लापरवाही पाई जाने पर अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी कर सभी जिलों के डीएम और सीएमओ को टीमें बनाकर नियमित रूप से अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं और भर्ती मरीजों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ डेंगू देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version