Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»बागेश्वर उपचुनाव: आज पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी जनता, 1,18225 हैं कुल वोटर
    Uncategorized

    बागेश्वर उपचुनाव: आज पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी जनता, 1,18225 हैं कुल वोटर

    adminBy adminSeptember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बागेश्वर उपचुनाव: आज पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी जनता, 1,18225 हैं कुल वोटर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा उपचुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां अपने गतंव्य तक पहुंच गए हैं। पांच सितंबर यानी मंगलवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होना है। मतगणना आठ सितंबर को होगी। पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, सोमवार को बड़े दलों के कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर वोटरों से मुलाकात की। उन्हें विकास और महंगाई के नाम पर वोट करने की अपील की। जिले के 188 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। इन बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए 824 कार्मिक लगाए गए हैं। 15 अतिसंवेदनशील बूथों के लिए माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त हैं।

    भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, उपपा और सपा समेत पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा-कांग्रेस में इस बार सीधी टक्कर दिखाई दे रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि सभी टीमें बूथ पर पहुंच गए हैं। उन्हें निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए हैं। चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने 24,23,183 रुपये, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने 19,64,100 रुपये, उपपा प्रत्याशी भगवत कोहली ने 1,24,430 रुपये, सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोटी ने 1,71,96 रुपये व्यय किए हैं जबकि उक्रांद प्रत्याशी अर्जुन देव ने 3,33,096 रुपये व्यय किए हैं।

    बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र में सर्विस मतदाताओं की संख्या 2,207 हैं। इनमें 57 महिलाएं हैं। 80 वर्ष से अधिक उम्र के 943 मतदाता और 50 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्होंने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर उप चुनाव आज मंगलवार को होगा।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार बागेश्वर उपचुनाव
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version