Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: नड्डा ने लिया चुनाव तैयारियों का फीडबैक, बोले- पांचों लोकसभा सीटों पर फिर लगानी है हैट्रिक
    Uncategorized

    उत्तराखंड: नड्डा ने लिया चुनाव तैयारियों का फीडबैक, बोले- पांचों लोकसभा सीटों पर फिर लगानी है हैट्रिक

    adminBy adminAugust 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: नड्डा ने लिया चुनाव तैयारियों का फीडबैक, बोले- पांचों लोकसभा सीटों पर फिर लगानी है हैट्रिक
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने के संकल्प के साथ तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन से आगे की कार्ययोजना पर रिपोर्ट मांगी है। रविवार को हरिद्वार के एक होटल में नड्डा ने भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा व नगर निकाय चुनावों की नब्ज टटोली। साथ ही सरकार के कामकाज और योजनाओं का फीडबैक लिया। नड्डा ने निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए। उनके इस संकेत से माना जा रहा कि प्रदेश में शहरी निकायों के चुनाव समय पर हो सकते हैं।

    पार्टी के कोर ग्रुप के नेताओं को उन्होंने पांचों लोकसभा सीटें जीतने का जो मंत्र दिया, उसमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और मोदी मैजिक का मिश्रण भी प्रमुखता से शामिल रहा। संकेत साफ हैं कि पिछले सभी चुनावों की तरह लोकसभा चुनाव में पार्टी पीएम मोदी की जादुई छवि को वोटों को खींचने का प्रमुख हथियार बनाएगी। प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार होने के बावजूद नड्डा ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को सतर्क किया कि वे विरोधियों को कतई हल्के में न लें और पूरी ऊर्जा व ताकत के साथ मैदान में जुटें।

    जमीनी कार्यकर्ताओं से निरंतर फीड बैक और लगातार सर्वे के जरिए राजनीतिक हालात से वाकिफ नड्डा ने पांचों लोकसभा सीटों खासकर हरिद्वार, अल्मोड़ा और टिहरी लोकसभा सीट पर विशेष रणनीति के हिसाब से तैयारी करने को कहा। बता दें कि 2022 के विस चुनाव में भाजपा का हरिद्वार और ऊधमसिंह जिले में खराब प्रदर्शन रहा था। उन्होंने सीएम धामी व उनके मंत्रियों के प्रवासों की सराहना तो की, लेकिन इन्हें और अधिक निरंतर और परिणामात्मक बनाने पर जोर दिया। खासतौर पर मानसून के बाद की सियासत को लेकर चौकस किया। पार्टी का मानना है कि आपदा से हुए जानमाल के नुकसान को लेकर विरोधी चुनावी मुद्दे से जोड़ने का प्रयास करेंगे, इसलिए नड्डा ने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को प्रवास की प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश दिए।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ जेपी नड्डा देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार लोकसभा चुनाव
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version