Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»गौरीकुंड भूस्खलन: नदी और मलबे में जमीन से आसमान तक हो रही जिंदगी की तलाश, अब तक नहीं मिला सुराग
    Uncategorized

    गौरीकुंड भूस्खलन: नदी और मलबे में जमीन से आसमान तक हो रही जिंदगी की तलाश, अब तक नहीं मिला सुराग

    adminBy adminAugust 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    गौरीकुंड भूस्खलन: नदी और मलबे में जमीन से आसमान तक हो रही जिंदगी की तलाश, अब तक नहीं मिला सुराग
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    गौरीकुंड हादसे में लापता की संख्या 17 से बढ़कर 20 हो गई थी जबकि तीन के शव बरामद हो गए हैं। अब तक कुल 23 लोग इस घटना के शिकार हुए हैं। जिन तीन व्यक्तियों के शव बरामद किए गए थे उनकी शिनाख्त होने के बाद संख्या 23 हुई। हादसे में लापता 20 लोगों का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है। लापता की खोज के लिए घटनास्थल से लेकर श्रीनगर डैम तक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ और पुलिस-होमगार्ड के जवान जुटे हुए हैं। ड्रोन कैमरा से भी लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे निरंतर मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

    बीते दिन भी सुबह करीब 5.30 बजे से घटनास्थल पर रेस्क्यू शुरू हो गया था। हाइड्रा मशीन की मदद से मलबे के ढेर को कई बार पलटा गया लेकिन कुछ नहीं मिला। इस दौरान एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवान मंदाकिनी नदी के मध्य हिस्से तक भी पहुंचे लेकिन कोई सफलता नहीं मिला। वहीं, केदारनाथ में बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। लापता लोगों की खोजबीन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले की सीमा में संचालित सोनप्रयाग कोतवाली, थाना गुप्तकाशी व ऊखीमठ, थाना अगस्त्यमुनि और फायर सर्विस रतूड़ा के जवानों और जल पुलिस के जवानों ने मंदाकिनी व अलकनंदा नदी में कुंड, अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग, खांकरा होते हुए धारी देवी तक खोजबीन की।

    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विषम परिस्थितियों और कठिन हालातों में लापता की खोजबीन के लिए अभियान चल रहा है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पौड़ी, नई टिहरी और हरिद्वार जिला प्रशासन व पुलिस से भी अपने-अपने क्षेत्र में लापता की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए सहयोग मांगा गया है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ गौरीकुंड भूस्खलन देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version