Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, February 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड का सबसे बड़ा साइको किलर संतोष, दो पत्नियों की हत्या, तीसरी संग यातना, बच्चों को बेचा
    Uncategorized

    उत्तराखंड का सबसे बड़ा साइको किलर संतोष, दो पत्नियों की हत्या, तीसरी संग यातना, बच्चों को बेचा

    adminBy adminJuly 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड का सबसे बड़ा साइको किलर संतोष, दो पत्नियों की हत्या, तीसरी संग यातना, बच्चों को बेचा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के सबसे बड़े साइको किलर के बारे में जानकर आपकी भी रूह काँप जायेगी. वह दो पत्नियों की हत्या का आरोपित…। तीसरे के साथ अमानवीय यातना की हदें पार कर दी हैं. नवजात बेटे को चंद रुपयों के लिए बेचना और फिर मासूम बेटी की निर्मम हत्या जैसे संगीन आरोप इसपर लगे हैं। पुलिस जांच में उसकी दरिंदगी की कहानियां जैसे-जैसे सामने आ रही हैं, सुनकर उसके अपने ही दहशत में हैं। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी से गड्ढा खुदवाकर तीन माह बाद बृहस्पतिवार को बरामद किया मृतका का शव। आए दिन पत्नी से लड़ाई-झगड़े से तंग आकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी और शव पंतनगर थाना क्षेत्र में प्रतापपुर के पास सड़क किनारे नाले में गाड़ दिया।

    बेटे की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसी से गडढा खोदवाकर मृतका का सड़ा-गला शव बरामद कर लिया है। पुलिस शुक्रवार को पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने सहित मामले का खुलासा कर सकती है। किच्छा थाना क्षेत्रांर्गत प्रतापपुर कालोनी निवासी संतोष कुमार पेशे से मोटर मैकेनिक है। उसने अपनी पहली पत्नी संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। जो आज भी राज बना है। जिसके बाद वह लगभग आठ वर्ष पूर्व बिहार से केदल नामक महिला को ब्याहकर घर ले आया था। उसका पहली पत्नी से उदय और अभय नाम के दो बेटे हैं, जो उसी के साथ प्रतापपुर कालोनी में रहते हैं। उदय ने एक सप्ताह पूर्व किच्छा थाने में अपनी सौतेली मां की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और बृहस्पतिवार की देर रात मृतका का सड़ा-गला शव बरामद कर लिया।

    उदय ने बताया कि तीन महीने पहले उसके पिता ने सौतेली मां केदल (27) की घर में हत्या कर शव रात 12 बजे पंतनगर थाना क्षेत्र में सिडकुल रोड पर प्रतापपुर के पास सड़क किनारे नाले में गाड़ दिया था। इसका कहीं भी जिक्र करने पर उसके पिता ने उन लोगों को भी जान से मार देने की धमकी दी थी। मृतका की शीतल नाम की छह साल की एक बेटी भी है। मृतका संतोष की दूसरी पत्नी थी, जिसकी मौत के बाद संतोष ने दो माह पूर्व उसकी नाबालिग बहन से (तीसरी) शादी कर ली थी। लोगों का कहना ही कि वह पूर्व में अपने भाई की भी हत्या कर चुका है। वहीं दूसरी पत्नी की हत्या के बाद उसने ससुराल सहित सभी जगह बताया था कि पत्नी कहीं भाग गई है।

    स्थानीय निवासियों के अनुसार संतोष सिरफिरा है और लोगों से भी मारपीट करता था, जिसके चलते उससे कोई बातचीत नहीं करता था। दो शादियों के बाद भी उसने अपनी पत्नी से मारपीट बंद नहीं की थी। वह आए दिन अपनी पत्नी को मारता-पीटता रहता था। उसने दूसरी पत्नी की हत्या के बाद नाबालिग साली से शादी कर ली। दो माह में ही उसने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी थी। यहां तक कि उसने उसके हाथों के नाखून भी नोच लिए।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार साइको किलर संतोष
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version