Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025

    ऋषिकेश: जमीन छिनने के डर ने भड़काया आक्रोश, रेलवे ट्रैक जाम कर पुलिस पर पथराव

    December 29, 2025

    उर्मिला सनावर के आरोपों से भाजपा असहज, दिल्ली तक पहुंचा उत्तराखंड का सियासी भूचाल

    December 28, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, December 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»अगले चार दिन 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट… चारधाम यात्रा बाधित, 275 सड़कें बंद
    Uncategorized

    अगले चार दिन 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट… चारधाम यात्रा बाधित, 275 सड़कें बंद

    adminBy adminJuly 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अगले चार दिन 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट… चारधाम यात्रा बाधित, 275 सड़कें बंद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में सोमवार से अगले चार दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से राजमार्ग और संपर्क मार्ग बंद हो सकते हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में अल्मोड़ा में सबसे अधिक 24 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 137 फीसदी अधिक है। सबसे कम बारिश ऊधमसिंह नगर में हुई। जबकि, पूरे प्रदेश में 12.5 एमएम बारिश हुई।

    मौसम विभाग ने आज भी देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की आशंका जताई है। तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। रुद्रप्रयाग जनपद में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई। जिस कारण बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ एवं जवाल्पा पैलेस के समीप अवरूद्ध हो गया है। केदारनाथ हाईवे भटवाड़ी सैण, चंद्रापुरी के समीप, बांसवाड़ा के पास यातायात हेतु अवरुद्ध चल रहा है। मार्ग खुलवाने की कार्यवाही गतिमान है। लगातार हो रही बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। चमोली में रुद्रप्रयाग-कर्णप्रयाग के मध्य राजमार्ग पर कमेडा में मलबा आने से भारी नुकसान हुआ है। कमेडा में 50 मीटर हाईवे भूस्खलन ने साफ हो गया है।

    लगातार हो रही बारिश के कारण टिहरी जनपद में लछमोली जामणीखाल राज्य मोटर मार्ग किमी 24 पर बगवालधार के पास पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। इसके अलावा तीन नेशनल हाईवे समेत 275 सड़कें बंद हैं। सड़कें बंद होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर यात्री फंसे होने का भी समाचार है। बद्रीनाथ हाइवे नंदप्रयाग, पीपलकोटी, छिनका, पागलनाला और कंचनगंगा के पास यह मार्ग अकसर बंद हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 94 बड़कोट में पांच जगह धरासू, कल्याणी के पास, कुम्हाड़ा, गगनानी और डाबराकोट के पास बंद है। एनएच 72-बी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला के अंतर्गत फैडीज से सनेल के बीच बंद है। यह मार्ग 22 जुलाई से बंद है। चमोली में एनएच 87-ई रुद्रप्रयाग डिविजन के तहत किमी 171 से 235 के बीच बंद है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार भारी बारिश
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025

    ऋषिकेश: जमीन छिनने के डर ने भड़काया आक्रोश, रेलवे ट्रैक जाम कर पुलिस पर पथराव

    December 29, 2025

    उर्मिला सनावर के आरोपों से भाजपा असहज, दिल्ली तक पहुंचा उत्तराखंड का सियासी भूचाल

    December 28, 2025

    टिहरी वारदात: छोटे भाई को अपाहिज बनाने के आरोप में भाई-भाभी गिरफ्तार, आज पेशी

    December 25, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version