Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, February 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: अंकित चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका ने कोबरा से डसवाकर की थी हत्या
    Uncategorized

    उत्तराखंड: अंकित चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका ने कोबरा से डसवाकर की थी हत्या

    adminBy adminJuly 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: अंकित चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका ने कोबरा से डसवाकर की थी हत्या
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हल्द्वानी शहर के युवा कारोबारी अंकित चौहान की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में कार के अंदर मिलने से सनसनी फेल गई थी। कारोबारी के स्वजन व दोस्तों ने हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने हर एक कोण की तफ्तीश शुरू कर दी थी। रामपुर रोड स्थित रामबाग कालोनी निवासी 30 वर्षीय अंकित चौहान पुत्र धर्मपाल सिंह का रामपुर रोड में आटो एंपायर शोरूम है। जहां पर पुरानी कार खरीदने व बेचने का काम होता है। इसके अलावा खान चंद मार्केट में होटल चलता है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम अंकित अपनी कार लेकर निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे।

    अब जो बात निकलकर आ रही है उसके अनुसार अंकित चौहान की मौत हादसा नहीं था। कोबरा से डसवाकर प्रेमिका ने ही उसकी हत्या कराई थी। पुलिस ने सपेरे को गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी की प्रेमिका समेत चार आरोपी फरार हो गए हैं। उनके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। एसएसपी पंकज भट्ट ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा किया. दो डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें अंकित के दोनों पैरों पर सांप के डसने के निशान मिले। दोनों पैरों पर एक ही जगह निशान होने पर पुलिस को शक हुआ।

    इसके बाद अंकित के बारे में पड़ताल की गई तो पता चला कि उसकी एक प्रेमिका है जो गोरापड़ाव डिबेर के पास रहती है। अंकित के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो बरेली रोड गोरापड़ाव क्षेत्र में रहने वाली माही आर्या उर्फ डॉली का नाम सामने आया। इस बीच अंकित की बहन ईशा चौहान ने हत्या का आरोप लगाते हुए माही और हल्दूचौड़ निवासी दीप कांडपाल के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। माही की कॉल डिटेल से अदकाटा भोजीपुरा बरेली निवासी सपेरे रमेश नाथ का नंबर सामने आया। इसके बाद हत्या की तस्वीर साफ होने लगी। तलाश में जुटी पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ हुई तो सारा मामला खुल गया। उसने बताया कि अंकित की हत्या माही के घर में की गई।

    पुलिस के अनुसार, दीप कांडपाल भी माही का प्रेमी है। अंकित को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। साजिश में माही ने अपने नौकर हैदरगंज पीलीभीत (यूपी) निवासी राम अवतार और उसकी पत्नी ऊषा देवी को भी शामिल कर लिया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि अन्य चारों आरोपी नेपाल भाग गए हैं। इन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    devbhumi news devbhumi samachar haldwani news pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar अंकित चौहान हत्याकांड उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version