Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025

    चमोली: जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा का विवाह बना समाज के लिए मिसाल

    June 1, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, June 4
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»कोटद्वार: दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने गई युवती और किशोरी नयार नदी में डूबीं, दोनों की मौत
    Uncategorized

    कोटद्वार: दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने गई युवती और किशोरी नयार नदी में डूबीं, दोनों की मौत

    adminBy adminJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कोटद्वार: दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने गई युवती और किशोरी नयार नदी में डूबीं, दोनों की मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कोटद्वार में सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई दो लड़कियां मधु नदी में डूब गईं। पुलिस ने करीब आधा किलोमीटर दूर सतपुली पुल के समीप दोनों युवतियों के शव बरामद किए हैं। ग्राम ओडलसैंण निवासी दोनों युवती मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। नदी में स्‍नान करने के दौरान दोनों  डूब गईं। दोनों युवतियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंगलेश्वर मंदिर के समीप मधु गंगा में डूबने से एक किशोरी सहित दो की मौत हो गई। दोनों का शव मौके से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सतपुली पुल के समीप बरामद हुआ।

    राजस्व पुलिस ने पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। राजस्व उपनिरीक्षक मौंदाडस्यूं वेद प्रकाश पटवाल ने बताया कि मृतक चैलूसैंण निवासी अदिति (15) पुत्री निर्मल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर सतपुली में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। वह सतपुली अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। जबकि ओडलसैंण गांव सतपुली निवासी सरोज (25) पुत्री श्याम सिंह किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे गांव की कुछ महिलाओं के साथ दोनों जलाभिषेक के लिए दंगलेश्वर मंदिर पहुंचीं।

    यहां जलाभिषेक से पहले दोनों पूर्वी नयार और मधुगंगा नदी के संगम पर स्थित मधुगंगा नदी में नहाने उतरीं। बताया जा रहा है कि नहाते समय उनका पैर फिसल गया और नदी के तेज बहाव में दोनों बह गईं। उनको बहता देख अन्य महिलाओं ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय गोताखोर गणेश, गुड्डू और सोणा ने किशोरी और युवती को घटनास्थल से एक किलोमीटर आगे पूर्वी नयार नदी में बहते देखा। तैराकों ने जान हथेली पर रखकर उफनती नदी से सरोज को पानी से निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि उसी स्थान से कड़ी मशक्कत के बाद अदिति का शव भी बरामद कर लिया गया।

    devbhumi news devbhumi samachar kotdwar news pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ दंगलेश्वर महादेव मंदिर देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025

    चमोली: जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा का विवाह बना समाज के लिए मिसाल

    June 1, 2025

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version