Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»25 जुलाई से शुरू हो सकती है देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान… खराब मौसम बना है चुनौती
    Uncategorized

    25 जुलाई से शुरू हो सकती है देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान… खराब मौसम बना है चुनौती

    adminBy adminJuly 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    25 जुलाई से शुरू हो सकती है देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान… खराब मौसम बना है चुनौती
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जी हां… देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच 15 घंटे का सफर अब महज 1 घंटे में पूरा हो जाएगा। यह संभव हो पाएगा आगामी 25 जुलाई से शुरू होने वाली देहरादून पंतनगर पिथौरागढ़ हवाई सेवा के जरिए। जिसका संचालन फ्लाई बिग कंपनी द्वारा किया जाएगा। बताया गया है कि फ्लाई बिग कंपनी 25 जुलाई से देहरादून पंतनगर पिथौरागढ़ के बीच 19 सीटर विमान का संचालन करने जा रही है। सबसे खास बात तो यह है कि इसके लिए न केवल विमान कंपनी ने पंतनगर में साइट आफिस बनाया है बल्कि नया विमान खरीदकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा भी दिया है। कंपनी द्वारा देहरादून से पिथौरागढ़ तक का किराया 3600 रूपए प्रति यात्री निर्धारित किया है।

    सीधी हवाई सेवा शुरू करने के लिए विमानन कंपनी फ्लाईबिग औपचारिकता पूरी करने में जुटी है। फ्लाइट के संचालन को लेकर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट का दौरा किया है। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद 25 जुलाई से यह उड़ान शुरू हो सकती है। हालांकि इसमें खराब मौसम बाधा बन सकता है। कंपनी का 17 सीटर विमान 30 जून को ही एयरपोर्ट पहुंच चुका है। कंपनी ने एयरपोर्ट पर अपना सेटअप भी लगभग बना लिया है। इस सेटअप को डीजीसीए की अनुमति की जरूरत है। इसके लिए डीसीजीए की टीम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक बार दौरा कर कंपनी के सेटअप का जायजा ले चुकी है।

    कुछ दिनों से टीम जौलीग्रांट में ही थी, जो मंगलवार को चली गई। अब इंजीनियरिंग ऑडिट के लिए जल्द ही दोबारा टीम एयरपोर्ट आ सकती है। उम्मीद की जा रही है कि दस दिन में सभी विमान की जांच, इंजीनियरिंग सेटअप और जरूरी दस्तावेजों की जांच आदि सभी औपचारिकताएं पूरी कर फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी। हालांकि फ्लाइट संचालन में खराब मौसम बाधा बन सकता है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार फ्लाईबिग देहरादून-पिथौरागढ-पंतनगर के बीच फ्लाइट संचालित करेगी। यह विमान देहरादून से पिथौरागढ जाएगा। फिर वहां से पंतनगर पहुंचेगा। यहां से पिथौरागढ होते हुए देहरादून आएगा। फिलहाल डीजीसीए की अनुमति नहीं मिलने के कारण कंपनी ने बुकिंग शुरू नहीं की है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version