Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»गंगोत्री से लौट रहे MP के यात्रियों का टैंपो ट्रेवलर व दो वाहन मलबे में दबे, चार की दर्दनाक मौत
    Uncategorized

    गंगोत्री से लौट रहे MP के यात्रियों का टैंपो ट्रेवलर व दो वाहन मलबे में दबे, चार की दर्दनाक मौत

    adminBy adminJuly 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    गंगोत्री से लौट रहे MP के यात्रियों का टैंपो ट्रेवलर व दो वाहन मलबे में दबे, चार की दर्दनाक मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास मलबा आने से एक टेम्पो ट्रैवलर सहित दो छोटे वाहन दब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक चार शव निकाले जा चुके हैं। जबकि 6 तीर्थयात्री घायल हैं। सभी तीर्थयात्री मध्य प्रदेश इंदौर के बताए जा रहे हैं। भारी बारिश के चलते हाईवे जनपद मुख्यालय की ओर से सुनगर और हर्षिल से सोनगाड़ तक बंद है। एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि देर रात से ही रेस्क्यू जारी है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी से रुकरुककर मलबा आ रहा है। जिससे एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    जिला आपदा प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है कि वर्तमान तक तीन शव निकाले गए हैं। एक शव गाड़ी में फंसा है। जिसे निकालने की कार्यवाही गतिमान है। छह घायलों को चित्सालय भेजा गया है, अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना स्थल पर नायब तहसील भटवाड़ी/पुलिस चौकी प्रभारी भटवाड़ी/बीआरओ के अधिकारी/एसडीआरएफ/पुलिस/एंबुलेंस आदि तैनात हैं। घायलों को करीब 11 घंटे बाद मंगलवार की सुबह गंगनानी में उपचार दिया गया तथा एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीआरएफ सहित अन्य रेस्क्यू टीम भी करीब 11 घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची है।

    उत्तरकाशी जनपद में रविवार की दोपहर से लगातार वर्षा हो रही है। वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अवरुद्ध हुआ। जिसके कारण पुलिस और रेस्क्यू टीम उत्तरकाशी भटवाड़ी व मनेरी से गंगनानी रात के समय में रेस्क्यू करने के लिए नहीं पहुंच पायी। मंगलवार की सुबह सीमा सड़क संगठन की टीम ने जब राजमार्ग को भटवाड़ी और गंगानानी के बीच सुचारू किया तब गंगनानी में घायलों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंच पायी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar road accident uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version