Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून शर्मसार: श्मशान घाट में युवती के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
    Uncategorized

    देहरादून शर्मसार: श्मशान घाट में युवती के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

    adminBy adminJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून शर्मसार: श्मशान घाट में युवती के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राजधानी देहरादून में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ ई-रिक्शा में ले जाकर टपकेश्वर मंदिर के पास श्मशाम घाट में एक युवती से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो बनाई और मारपीट कर वहीं छोड़ गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से रिक्शा चालक की पहचान की और फिर दूसरे युवक तक भी पहुंच गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक के फोन से वीडियो भी हासिल कर ली है। और अब इसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।

    इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि एक युवती ने मंगलवार शाम को शिकायत की थी। उसने बताया था कि वह टपकेश्वर मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा आकर रुकी। वह रिक्शा में बैठ गई। रिक्शा चालक उसे श्मशान घाट ले गया। कहने लगा कि थोड़ी देर में वह टपकेश्वर मंदिर की ओर जाएगा। वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। दोनों ने वहां पर नशा किया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की और कपड़े भी फाड़ डाले। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इनमें से एक युवक ने घटना के दौरान वीडियो भी बना ली।

    इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा चालक की पहचान गौरव ठाकुर उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई। उससे पूछताछ के आधार पर दूसरे युवक रोहित तक भी पुलिस पहुंच गई। रोहित ने घटना के वक्त अपने मोबाइल से वीडियो बनाई थी। उसके फोन से वीडियो हासिल कर ली गई है। रोहित और गौरव कौलागढ़ के रहने वाले हैं। पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। रोहित ऋषिकेश के एक होटल में कुक है और छुट्टी पर घर आया है।

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version