Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तरकाशी: घर के पास घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला… दहशत में गाँव वाले
    Uncategorized

    उत्तरकाशी: घर के पास घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला… दहशत में गाँव वाले

    adminBy adminJune 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तरकाशी: घर के पास घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला… दहशत में गाँव वाले
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां आज शुक्रवार सुबह घास लेने गई एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उत्तरकाशी जिले में चिन्यालीसौड़ प्रखंड के भड़कोट गांव में शुक्रवार सुबह 9:30 करीब खेतों में घास काटने जा रही 40 वर्षीय भागीरथी देवी पत्नी स्व. भूपति प्रसाद नौटियाल पर गुलदार ने हमला कर दिया और देखते ही देखते गुलदार महिला को घसीट कर झाड़ियों में ले गया। गुलदार के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

    इससे पूर्व में भी गुलदार ने एक अन्य महिला को अपना शिकार बनाया था. 13 मई 2023 को क्षेत्र के बड़ी मणि गांव में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को गुलदार ने अपना शिकार बना दिया था. इस बीच गुलदार तकरीबन पांच लोगों को घायल कर चुका है. गांवो में गुलदार के हमले में मरने की दूसरी घटना के बाद भारी रोष है. भड़कोट में घटना के बाद लोगों में गुस्सा हैं. ग्रामीण वहां पर वन विभाग के पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं.

    बताया जा रहा है कि गुलदार ने महिला को घसीट कर झाड़ियों में ले गया. वहां से महिला के शव को रेस्क्यू करने में बड़ी दिक्कतें आ रही हैं. वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस कर्मियों को दी है. मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौजूद है. ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है. साथ ही ग्रामीणों में गुलदार का डर बना हुआ है. मृतक भागीरथी देवी के पति भूपति प्रसाद नौटियाल की भी एक माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनके दो बच्चे मनीषा (21) और शुभम (19) अभी कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। इनके पास आर्थिकी का कोई साधन नहीं है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar uttarkashi news उत्तराखंड न्यूज़ गुलदार देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version