Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    अंकिता हत्याकांड: महापंचायत में सीबीआई जांच और वीआईपी के खुलासे की मांग तेज

    February 9, 2026

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा मंथन, 14 को दून में कोर कमेटी बैठक

    February 8, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, February 9
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»अंकिता हत्याकांड: महापंचायत में सीबीआई जांच और वीआईपी के खुलासे की मांग तेज
    Uncategorized

    अंकिता हत्याकांड: महापंचायत में सीबीआई जांच और वीआईपी के खुलासे की मांग तेज

    adminBy adminFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अंकिता हत्याकांड: महापंचायत में सीबीआई जांच और वीआईपी के खुलासे की मांग तेज
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अंकिता न्याय यात्रा संघर्ष मंच के आह्वान पर परेड ग्राउंड के समीप एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महापंचायत में अंकिता भंडारी के माता-पिता भी मौजूद रहे और न्याय की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कुल पांच प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

    महापंचायत में सबसे बड़ा सवाल यह उठाया गया कि अंकिता भंडारी के माता-पिता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के बावजूद अब तक सीबीआई जांच क्यों नहीं कराई गई। वक्ताओं ने मांग की कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके।

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी एक दल या संगठन की नहीं, बल्कि न्याय और जनभावना की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक दलों और इंडिया गठबंधन सहित विभिन्न संगठनों की एकजुटता यह दिखाती है कि राजनीति से ऊपर उठकर लोग इंसाफ के लिए खड़े हैं। उत्तराखंड की जनता चाहती है कि बेटी के साथ अपराध करने वाला चाहे कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बेनकाब किया जाए।

    महापंचायत में यह भी मांग उठी कि जांच पर्यावरणविद् अनिल जोशी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के बजाय सीधे पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर हो। चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिनों के भीतर हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया, तो प्रदेशभर में जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।

    अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तीनों आरोपियों और संदिग्ध वीआईपी लोगों की कॉल डिटेल्स निकाली जाएं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा और न ही दबाव में झुकेगा। अन्य वक्ताओं ने भी दो टूक कहा कि अंकिता को इंसाफ दिलाने की आवाज को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा मंथन, 14 को दून में कोर कमेटी बैठक

    February 8, 2026

    जब अपने स्कूल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, नए भवन का किया लोकार्पण, सीएम धामी की खुलकर सराहना

    February 7, 2026

    कोटद्वार: 2 लाख का इनाम ठुकराकर ‘मोहम्मद दीपक’ ने फिर दिखाई इंसानियत की मिसाल

    February 6, 2026

    हल्द्वानी में खौफनाक वारदात: बीमार भाई की बेरहमी से हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

    February 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version