Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कोटद्वार: 2 लाख का इनाम ठुकराकर ‘मोहम्मद दीपक’ ने फिर दिखाई इंसानियत की मिसाल

    February 6, 2026

    हल्द्वानी में खौफनाक वारदात: बीमार भाई की बेरहमी से हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

    February 5, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा फैसला: मदरसा बोर्ड भंग, धामी सरकार ने बनाया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण

    February 4, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»कोटद्वार: 2 लाख का इनाम ठुकराकर ‘मोहम्मद दीपक’ ने फिर दिखाई इंसानियत की मिसाल
    Uncategorized

    कोटद्वार: 2 लाख का इनाम ठुकराकर ‘मोहम्मद दीपक’ ने फिर दिखाई इंसानियत की मिसाल

    adminBy adminFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कोटद्वार: 2 लाख का इनाम ठुकराकर ‘मोहम्मद दीपक’ ने फिर दिखाई इंसानियत की मिसाल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के कोटद्वार से सामने आई एक घटना ने सामाजिक सौहार्द और इंसानियत की मिसाल पेश की है। जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ़ मोहम्मद दीपक एक बार फिर अपने फैसले और सोच को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा घोषित 2 लाख रुपये के इनाम को ठुकराकर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।

    मंत्री इरफान अंसारी ने कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में खड़े होने पर दीपक को अपने वेतन से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। लेकिन दीपक ने यह कहते हुए इस रकम को लेने से इनकार कर दिया कि यह राशि किसी दिव्यांग या ज़रूरतमंद व्यक्ति को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पैसे से ज्यादा ज़रूरी इंसानियत और सही के साथ खड़े होना है।

    दीपक को इस इनाम की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सम्मान उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए किसी ज़रूरतमंद तक पहुंचना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सुरेंद्र सिंह नेगी और हरक सिंह रावत द्वारा मिले समर्थन के लिए आभार जताया, हालांकि किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े होने से साफ इनकार किया।

    दरअसल, 28 जनवरी को कोटद्वार के पटेल मार्ग पर स्थित ‘बाबा’ नाम की कपड़ों की दुकान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता दुकान के नाम पर आपत्ति जताते हुए 70 वर्षीय दुकानदार वकील अहमद और उनके बेटे पर दबाव बना रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे दीपक कुमार ने दुकानदार का समर्थन किया, जिससे मामला और तूल पकड़ गया।

    बात बढ़ने पर 31 जनवरी को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता दीपक के जिम के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की, वहीं दीपक पर भी FIR दर्ज की गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने दीपक को रातों-रात चर्चा का विषय बना दिया।

    इस घटना के बाद राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दीपक को सच्चा नागरिक और देश का हीरो बताया। वहीं किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए कोटद्वार में पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दीपक के जिम, संवेदनशील इलाकों और यूपी सीमा से लगे कौड़िया बॉर्डर पर कड़ी निगरानी और सघन चेकिंग की जा रही है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    हल्द्वानी में खौफनाक वारदात: बीमार भाई की बेरहमी से हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

    February 5, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा फैसला: मदरसा बोर्ड भंग, धामी सरकार ने बनाया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण

    February 4, 2026

    उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान: पर्वतारोहण के लिए 83 हिमालयी चोटियां शुल्क मुक्त घोषित

    February 3, 2026

    चारधाम ग्रीन कॉरिडोर से सस्ती सीएनजी तक, बजट ने खोले उत्तराखंड के नए रास्ते

    February 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version