Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»पुरोला महापंचायत: 19 जून तक धारा 144 लागू… उत्तरकाशी जिले की सीमाएं सील
    Uncategorized

    पुरोला महापंचायत: 19 जून तक धारा 144 लागू… उत्तरकाशी जिले की सीमाएं सील

    adminBy adminJune 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पुरोला महापंचायत: 19 जून तक धारा 144 लागू… उत्तरकाशी जिले की सीमाएं सील
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तरकाशी के पुरोला में लव जिहाद के हंगामे के बीच 15 जून को महापंचायत होनी थी। इससे पहले ही पुरोला नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने 14 जून से लेकर 19 जून तक धारा 144 लागू कर दी है। महापंचायत को देखते हुए नगर में रह रहे मुस्लिम समुदाय के तीन परिवार कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर चले गए हैं। यह तीनों परिवार बुधवार सुबह ही अपने घरों में ताला लगाकर पुरोला शहर से बाहर चले गए। एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने धारा 144 लगाने की जानकारी दी। वहीं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने अशांति फैलाने वालों पर एनएसए लगाने की बात भी कही है। इस बीच पुरोला से तीन और मुस्लिम परिवार बाहर चले गए हैं। सीएम धामी ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    उत्तरकाशी का पुरोला इन दिनों लव जिहाद की घटना और उसके बाद मचे बवाल के कारण राष्ट्रीय स्तर पर छाया हुआ है। लव जिहाद की घटना के बाद से हिंदू संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 15 जून को हिंदू संगठनों ने महापंचायत की घोषणा की थी। हालांकि जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। अब जिला प्रशासन ने पुरोला में 14 जून से 19 जून तक यानी 6 दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी है। पुरोला के एसडीएम देवानंद शर्मा का कहना है कि धारा 144 का सख्ती से पालन किया जाएगा। पुरोला में 15 जून को प्रस्तावित महापंचायत को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि- हमने सभी से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    डीजीपी अशोक कुमार ने भी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं। हम राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो लोग कानून तोड़ने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने पुरोला में 15 जून को होने वाली महापंचायत के लिए अनुमति नहीं दी है। पुरोला में लव जिहाद की घटना के बाद हिंदू संगठनों ने 15 जून को महापंचायत का एलान किया था। घटना के बाद फैली दहशत के कारण पुरोला में अभी तक मुस्लिम समुदाय के एक दर्जन से ज्यादा व्यापारी दुकान बंद कर पलायन कर चुके हैं। महापंचायत के एलान के कारण प्रदेश में माहौल गरम है। पुलिस ने पुरोला में देर रात पीएसी की एक और प्लाटून भी तैनात की है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार धारा 144 पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार पुरोला महापंचायत
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version